फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ... Google will be in the city greenery 'guarding'

शहर में होगी हरियाली... गूगल करेगा ‘रखवाली’

Tue, 05 Jul 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 05 Jul 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
... Google will be in the city greenery 'guarding'
पर्यावरण - फोटो : अमर उजाला
जनपद में लगाए जाने वाले 78760 पौधे इस बार पानी के अभाव में न तो दम तोड़ पाएंगे और न हीं आवारा पशुओं का चारा बन पाएंगे। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगाए जाने वाले इस पौधों की ‘गूगल’ माली बनकर रखवाली करेगा। अभियान के नोडल अधिकारी बनाए गए एडीएम फाइनेंस ज्ञानेंद्र सिंह ने सभी अधिकारियों की ड्यूटी तय कर दी है।
विज्ञापन


वन विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान की शुरूआत 11 जुलाई को सुबह 10 बजे होगी। इसके बाद 24 घंटे चलने वाला यह अभियान 12 जुलाई की सुबह 10 बजे तक चलेगा। एडीएम फाइनेंस ने बताया कि पौधरोपण के लिए गाजियाबाद में कुल 18 स्थान चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन


यह सभी क्षेत्र अहमदनगर नवादा ब्लाक, लाल बाग कालोनी,  मधुबन-बापूधाम, कविनगर-राजनगर-शास्त्रीनगर का आवासीय क्षेत्र, हिंडन कट कैनाल के पास, पक्षी विहार, गंगनहर पटरी, चूडियाला, तलहैटा, अपर गंगा कैनाल और मोहम्मदपुर आमद में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी जगहों का सर्वे हो चुका है। सभी स्थानों की फुटेज भी ऑनलाइन कर दी गई है। एक दिवसीय चलने वाले इस अभियान के लिए प्रशासनिक स्तर पर 750 मजदूरों को गड्डा खोदने में लगाया गया है।

इन मजदूरों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी आरटीओ और खाने की जिम्मेदारी जिला पूर्ति विभाग को सौंपी गई है। पानी की व्यवस्था शहरी क्षेत्र में नगर निगम और देहात क्षेत्रों में बीडीओ एवं ईओ को सौंपी गई है।

‘वन विभाग के इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाजियाबाद में हरियाली लाना है। पौधरोपण के लिए अलग-अलग अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। लगाए गए एक-एक पौधे की रखवाली गूगल मैप के जरिए की जाएगी।


प्रत्येक पौधे की स्थिति ऑनलाइन रहेगी। इसके लिए वन विभाग कार्यालय में ही कंट्रोल रूम बनाया गया है।’ - ज्ञानेंद्र सिंह, एडीएम फाइनेंस/नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed