फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Goods worth three lakh rupees stolen by cutting the lock of the factory

Ghaziabad News: तीसरे दिन मेयर पद के लिए हुआ बस एक नामांकन, कुल 44 लोगों ने किया पर्चा दाखिल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Goods worth three lakh rupees stolen by cutting the lock of the factory
गाजियाबाद। नगर-निकाय निर्वाचन के लिए नामांकन के तीसरे दिन मेयर पद के लिए पर्चा दाखिल करने का खाता खुला। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी से मेयर प्रत्याशी प्रिया गुप्ता ने पहला नामांकन पत्र जमा कराया। इसके अलावा 44 अन्य लोगों ने भी पर्चा दाखिल किया, जिसमें अध्यक्ष सभासद, पार्षद प्रत्याशी शामिल हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र खरीदने और नामांकन पत्र जमा कराने के तीसरे दिन महापौर सहित 44 लोगों ने नामांकन पत्र जमा कराया। इसके अलावा छह प्रत्याशियों ने महापौर पद के लिए पर्चा खरीदा। नामांकन पत्र जमा कराने वालों में से नगर-निगम से आठ पार्षद, नगर पालिका अध्यक्ष का एक, सदस्य के सात, नगर पंचायत अध्यक्ष के नौ और सदस्य के 18 नामांकन दाखिले हुए।
विज्ञापन

नगर निगम में कुल 244 फार्म खरीदे गए। नगर पालिका और नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 16 और सभासद के लिए कुल 491 फार्म खरीदे गए।

नगरपालिका, नगर पंचायत में तीसरे दिन फार्म बिक्री की स्थिति

निकाय अध्यक्ष कुल


नगर पालिका लोनी में - 03 89


नगर पालिका खोड़ा मकनपुर में - 00 51
नगर पालिका मोदीनगर - 00 34
नगर पालिका मुरादनगर - 01 25
नगर पंचायत फरीदनगर- 02 07
नगर पंचायत निवाड़ी - 00 09
नगर पंचायत पतला - 01 12
नगर पंचायत डासना- 03 20

इंजीनियर हैं प्रिया गुप्ता
पहली बार मेयर पद के लिए नामांकन भरने वाली प्रिया गुप्ता ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी संपत्ति में दो मकानों की घोषणा की है, जिसमें उन्होंने एक आवासीय भवन देहरादून में और दूसरा राजनगर एक्सटेंशन में होना बताया है। जिसका मूल्य उन्होंने 80 लाख बताया है। इसके अलावा उन्होंने अंगूठी,चेन हार को मिलाकर लगभग 64 लाख के आभूषण होने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed