{"_id":"691a37cc08abd60c8906dd30","slug":"goods-worth-lakhs-stolen-from-scrap-warehouse-case-filed-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-12278-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कबाड़ के गोदाम से लाखों का माल चोरी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कबाड़ के गोदाम से लाखों का माल चोरी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के चिकंबरपुर बॉर्डर निवासी कबाड़ कारोबारी सिराजुद्दीन ने अनिल और वकील नाम के व्यक्तियों पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों अपने आठ-दस साथियों के साथ मिलकर उनके गोदाम पर पहुंचे और चार गाड़ी भरकर माल चोरी कर ले गए। यहां तक कि उन्हें भी धमकी दी। मामला 29 अक्तूबर को हुए इस मामले में पुलिस ने 17 दिन बाद 15 नवंबर की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
दर्ज मुकदमे में सिराजुद्दीन ने बताया कि उनका चिकंबरपुर बॉर्डर पर ही है। 29 अक्तूबर को दोनों आरोपी उनके गोदाम पर पहुंचे और अंदर रखे करीब 35 लाख रुपये के माल को चार गाड़ियों में भरकर ले जाने लगे। जब उन्होंने रोकने का प्रयास किया तब आरोपियों ने धमकी दे डाली। इसके बाद उन्होंने गाड़ियों का पीछा किया तब एक गाड़ी का नंबर भी नोट किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से भी मामले की शिकायत की लेकिन कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने दोबारा शिकायत की। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपीसी विवाद की बात सामने आई है। जांच की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।