फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Goods worth lakhs destroyed in fire at furniture factory

Ghaziabad News: फर्नीचर फैक्टरी में आग लगने से लाखों का सामान जला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs destroyed in fire at furniture factory
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के दो नंबर नीलम फैक्टरी मार्ग पर फर्नीचर की फैक्टरी में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। दावा किया गया है कि आग बराबर के प्लॉट में चल रहे निर्माण के दौरान वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी से लगी थी।
विज्ञापन


सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि करीब तीन बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद टीम ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन से टैंकर लेकर दो नंबर नीलम फैक्टरी मार्ग पर पहुंचे। मौके पर पता चला कि औद्योगिक क्षेत्र के करीब 300 वर्ग मीटर जमीन पर टीन शेड में सोहेल अंसारी की मैरिज/बैंकेट हॉल के लिए फर्नीचर, खाने के काउंटर, टेबल, चेयर आदि बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। यह फैक्टरी एसआर स्टील इंटरप्राइजेस के नाम से है। आग लगने से टीन शेड का अस्थाई ढांचा जमीन पर आ गिरा। आग लगने पर टीम ने हौज पाइप फैलाकर मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर आग को बुझाया। टीला मोड़ में तैनात फायर टैंकर को भी बुलाया गया। हालांकि तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था तो रास्ते से ही टैंकर को वापस भेज दिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फैक्टरी मालिक ने बताया कि उनके पड़ोस के भूखंड पर निर्माण कार्य हो रहा था। इस दौरान इलेक्ट्रिक वेल्डिंग की चिंगारियां गिर गई और आग लग गई।
विज्ञापन



ट्रैफिक जाम में फंस गए पानी के टैंकर
आग लगने की सूचना पाकर ट्रॉनिका सिटी फायर स्टेशन से पानी के दो टैंकर मौके के लिए रवाना हुए। राशिद अली गेट के पास पहुंचते ही दोनों पानी के टैंकर जाम में फंस गए। राशिद अली गेट के करीब बलराम नगर कट तक पानी के टैंकरों को जाम से होकर जाना पड़ा। जिससे टैंकरों को पहुंचने में थोड़ी देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed