फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Go to school or study online...children will decide

Ghaziabad News: स्कूल जाएं या ऑनलाइन करें पढ़ाई... बच्चे करेंगे तय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Go to school or study online...children will decide
गाजियाबाद। स्कूलों में बुधवार से ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन पढ़ाई भी होगी। इन दोनों में से बच्चों को एक विकल्प चुनना होगा। जो बच्चे स्कूल जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए ऑफलाइन क्लास लगेंगी। जो घर से ही पढ़ना चाहते हैं, उनके लिए ऑनलाइन क्लास होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार पांडे ने इसके लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने हाइब्रिड क्लास चलाने के लिए कहा है। इसमें दोनों विकल्प देने होते हैं। ऐसा ही किया जा रहा है। कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों में शिक्षकों का आना अनिवार्य होगा। जो बच्चे स्कूल आएंगे, उन्हें क्लास रूम में पढ़ाया जाएगा। जो नहीं आएंगे, उनकी पढ़ाई ऑनलाइन ही होगी। पिछले एक सप्ताह से 12वीं तक के स्कूल बंद हैं। पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है।
विज्ञापन


बच्चों को पसंद आ रही ऑनलाइन पढ़ाई

माई सिटी रिपोर्टर

गाजियाबाद। सात दिन से चल रहीं ऑनलाइन कक्षाएं बच्चों को पसंद आ रही हैं। बच्चे घर में बैठकर आराम से पढ़ाई कर रहे हैं। छोटे बच्चे पढ़ाई के बीच ही खाने-पीने की फरमाइश भी करते रहते हैं। इससे अभिभावकों का काम बढ़ गया है। व्रेबहार्ट सोसायटी निवासी कृवा सेंट जेवियर वर्ल्ड स्कूल में यूकेजी की छात्रा हैं। उनकी ऑनलाइन कक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होकर एक बजे तक चलती है। उनकी मां कविता कहती हैं कि कृवा की पढ़ाई के दौरान उन्हें पास ही बैठना पड़ता है। वह कभी पास्ता तो कभी किसी और चीज की फरमाइश करती रहती है। लाजपत नगर निवासी श्रेया-विवान जुड़वा हैं और दोनों ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्कूल में यूकेजी के छात्र हैं। उनकी मां प्रियंका कहती हैं कि पसंदीदा नाश्ता बना दो तो वह मन से पढ़ाई करते हैं। ग्रीनफील्ड स्कूल की शिक्षिका शालिनी कहती हैं कि कुछ बच्चे तो पूरी कक्षा में बैठते हैं, कुछ बीच में छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



हवा की सेहत में थोड़ा और सुधार
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। हवा की सेहत में धीरे-धीरे ही सही लेकिन रोज थोड़ा बहुत सुधार हो रहा है। वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार नीचे जा रहा है। मंगलवार को शहर के चारों स्टेशन का एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। इससे पहले यह लाल श्रेणी में चल रहा था। सबसे खराब हवा लोनी की है लेकिन यहां भी एक्यूआई नवंबर में पहली बार 300 के नीचे आ गया है। हालांकि, किसी भी स्टेशन की हवा अभी भी सांस लेने लायक नहीं है।


हवा में धूल एवं धुएं के कणों में कमी आई है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार धूप निकलने व हवा चलने से धूल एवं धुएं के कण नीचे बैठ रहे हैं। सोमवार को लोनी का एक्यूआई भी 300 से नीचे रहा था। मंगलवार को भी सबसे साफ हवा इंदिरापुरम के लोगों को मिली। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को लोनी के साथ ही वसुंधरा एवं संजयनगर के एक्यूआई में कमी आई। वसुंधरा व संजयनगर का एक्यूआई सोमवार के मुकाबले 29, 30 अंक कम मापा गया। वहीं, इंदिरापुरम का एक्यूआई संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुआ लेकिन यहां के एक्यूआई में सोमवार के मुकाबले 13 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव है हवा लगातार चल रही है और धूप भी तेज है इससे राहत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में प्रदूषण नियंत्रित होगा एवं एक्यूआई में कमी आएगी।


चारों स्टेशन का एक्यूआई
वसुंधरा 231
इंदिरापुरम 187
संजयनगर 229

लोनी 269
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed