{"_id":"58fe22cc4f1c1b9e65c0c548","slug":"girls-dressing-up-on-their-own-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद के डिजाइन ड्रेस पहन रैंप पर उतरीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद के डिजाइन ड्रेस पहन रैंप पर उतरीं छात्राएं
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 25 Apr 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद (ब्यूरो)। सेठ जयप्रकाश मुकुंदलाल महिला पॉलिटेक्निक की छात्राएं जब खुद के डिजाइन किए परिधान पहनकर रैंप पर उतरीं तो तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा। कालेज में सोमवार को फैशन शो का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरेंद्र कुमार झा ने किया। उन्होंने छात्राओं के हुनर की जमकर तारीफ की। एट्रीब्यूट थीम पर समर कलेक्शन को सभी ने काफी सराहा। वहीं, इंडो वेस्टर्न स्टाइल के परिधानों की लोगों ने सराहा। कार्यक्रम की संचालक रजनी ठाकुर ने किया। इस मौके पर ललिता त्यागी, शिवानी अग्रवाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन