फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girl student clashed with miscreants when mobile looted in ghaziabad

गाजियाबाद: बदमाशों ने मोबाइल लूटा तो भिड़ गई छात्रा, सेलफोन बचाने के लिए 300 मीटर तक घिसटी छात्रा

Sun, 09 Jan 2022 01:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Jan 2022 01:45 PM IST
विज्ञापन
girl student clashed with miscreants when mobile looted in ghaziabad
बदमाशों से भिड़ी छात्रा - फोटो : अमर उजाला
श्याम पार्क एक्सटेंशन में बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार रात बीए की छात्रा से मोबाइल लूट लिया। मोबाइल बचाने के लिए छात्रा उनसे भिड़ गई और बाइक पर पीछे बैठे बदमाश की शर्ट पकड़ ली। छात्रा बदमाशों की बाइक के साथ करीब 300 मीटर तक घिसटती चली गई। घुटने छिलने से वह घायल हो गई। जानकारी होने पर परिजनों ने साहिबाबाद पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसके अभी तक मामले में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


साहिबाबाद निवासी निशा बीए की छात्रा है। शनिवार रात करीब 8:30 बजे वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। श्याम पार्क एक्सटेंशन की तरफ से  आए बाइक सवार दो बदमाशों ने निशा के हाथ से मोबाइल झपट लिया। विरोध करते हुए निशा ने पीछे बैठे बदमाश की जैकेट को पकड़कर मोबाइल वापस लेने का प्रयास किया। मगर आगे वाले बदमाश ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। छात्रा करीब 300 मीटर तक घिसटती गई। लाजपत नगर चौकी क्षेत्र के बालाजी कन्फेक्शनरी से हनुमान मंदिर के बीच सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई है। कैमरे की फुटेज में निशा के साथ दो सहेलियां भी बदमाशों के पीछे दौड़ती नजर आ रही हैं। मामले में निशा के परिजनों ने पुलिस से लिखित शिकायत नहीं की है।  
विज्ञापन


साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि छात्रा के साथ घटना हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन अभी तक परिजन की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बदमाशों की पहचान के लिए फुटेज की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed