फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girl sitting on railway track and talking on mobile cut off by train

Ghaziabad News: रेलवे ट्रैक पर बैठ मोबाइल पर बात कर रही छात्रा ट्रेन से कटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
girl sitting on railway track and talking on mobile cut off by train
मोदीनगर। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर हापुड़ फाटक के समीप बुधवार सुबह एक छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हाे गई। छात्रा रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी, इसी दौरान ट्रेन आ गई। छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे हापुड़ रेलवे फाटक के समीप डाउन लाइन पर एक छात्रा रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक पर देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस आ गई। लोगों ने छात्रा को काफी आवाज लगाई, मगर छात्रा ने ध्यान नहीं दिया। ट्रेन के चालक ने मोदीनगर स्टेशन अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। रेलवे स्टेशन से सूचना मिलने पर मोदीपोन चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। छात्रा के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उसकी शिनाख्त मनीषा उर्फ निशा (21) पुत्री बिजेंद्र सिंह ग्राम सरावा कोतवाली हापुड़ के रूप में हुई। मोदीनगर पुहंचे परिजनों ने बताया कि मनीषा मेरठ के मोहिउद्दीनपुर-गेझा मार्ग स्थित एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और बुधवार सुबह काॅलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि छात्रा का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed