फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl sets herself on fire on roof of house, dies

Ghaziabad News: घर की छत पर युवती ने लगाई खुद को आग, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Girl sets herself on fire on roof of house, dies
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती ने छत पर पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर खुद को आग लगा लिया। आग लगने के बाद युवती ने खुद को बचाने का प्रयास भी किया। हालांकि चंद मिनटों बाद ही युवती की मौत हो गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक और पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


चंद्रपुरी कालोनी में सुनील कुमार का परिवार रहता है। सुनील कुमार ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी तीन बेटियों में दो शादीशुदा हैं। वहीं, अंद्रिका (26) अपने माता-पिता के साथ ही घर में रहती थी। बुधवार की दोपहर अंद्रिका छत पर गई और वहां रखी केरोसिन से भरी बोतल अपने ऊपर उड़ेल ली और खुद को आग लगा लिया। पड़ोसियों के अनुसार आग से लिपटी अंद्रिका काफी जोर- जोर से बचाओ-बचाओ की आवाज देकर चिल्लाई। आसपास के लोगों ने उनके पिता सुनील कुमार को अंद्रिका द्वारा खुद को आग लगाने की बात बताई। जब तक परिवार और अन्य लोग छत पर पहुंचे तब तक अंद्रिका काफी जल चुकी थी। मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने जली अवस्था में अंद्रिका को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि युवती ने छत पर पहुंचकर खुद को आग लगाई है। मामले में परिजनों से पूछताछ की गई है। आग लगाकर आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव मेडिकल परीक्षण को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed