फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl riding a scooter dies after being hit by a speeding dumper

Ghaziabad News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Girl riding a scooter dies after being hit by a speeding dumper
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल युवती की मौत हो गई। युवती की मां को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


मूलरूप से माविकला गांव के रहने वाले सत्यप्रकाश मंडोला गांव के पास सपना-2 सोसायटी में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि सत्यप्रकाश की पत्नी मधु (45) और बेटी निधि (21) स्कूटी जा रही थीं। शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे सोनू ढाबे के सामने वाली सड़क पर तेज रफ्तार अज्ञात डंपर के चालक ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। निधि की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मधू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि निधि का दो माह पहले ही रिश्ता हुआ था। जनवरी में उसकी शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed