फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl murdered 25 meters away from home while returning from duty in Ghaziabad

यूपी: गाजियाबाद में ड्यूटी से लौटते समय घर से 25 मीटर दूर युवती की बेरहमी से हत्या, भाभी को भी मारा चाकू

Thu, 20 Jan 2022 11:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Jan 2022 11:28 PM IST
सार

गाजियाबाद में युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला सामने आया है, घायल युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती पर हमला घर से 25 मीटर की दूरी पर हुआ। बचाव में भाभी को भी आरोपी ने चाकू मारा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Girl murdered 25 meters away from home while returning from duty in Ghaziabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के लोनी की हनुमान कॉलोनी में घर से 25 मीटर की दूरी पर किसी युवक ने बुधवार रात उपासना (24) की चाकू मारकर हत्या कर दी। उस समय युवती पड़ोस की भाभी के साथ फैक्टरी से लौट रही थी। आरोपी ने भाभी को भी चाकू मारा। परिजनों ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में जुटी पुलिस उपासना की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


न्यू पाइप लाइन मार्ग स्थित हनुमान कॉलोनी के पास रोशन देवी बेटी उपासना और दो बेटों के साथ रहती हैं। उनके पति माया राम और एक बेटा आगरा स्थित एक गांव में रहते हैं। उपासना के भाई राहुल ने बताया कि बहन दिल्ली के झिलमिल में तार बनाने की फैक्टरी में काम करती थी। 
विज्ञापन


वह और परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी करते हैं। वह बुधवार को फैक्टरी से लौट रही थी। पड़ोस में रहने वाली भाभी भावना उपासना के साथ आ रही थी। टेंपों स्टैंड के पास दोनों ऑटो से उतरीं और पैदल घर आ रही थीं। घर से 25 मीटर की दूरी पर एक युवक पैदल उपासना के पास आया और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भावना ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। भावना के एक हाथ पर चाकू लगा। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया। भावना के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उपासना को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ सचिन कुमार ने बताया कि अंधेरे के कारण सीसीटीवी में आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई गई है।  

किसी करीबी पर शक 
पुलिस का मानना है कि किसी करीबी ने घटना को अंजाम दिया होगा। क्योंकि उसे उपासना के फैक्टरी से लौटने वक्त पता था और लूटपाट भी नहीं हुई है। मृतका के परिजनों ने हत्यारोपी के बारे में पुलिस को कुछ नहीं बताया है। उन्होंने किसी से रंजिश होने से भी इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed