Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl missing for 20 months found hostage in Meerut village accused of exploitation and preparation for sale on

गाजियाबाद: 20 माह से लापता युवती मेरठ के गांव में बंधक मिली, शोषण और बेचने की तैयारी का आरोप, हिरासत में एक

Fri, 13 Nov 2026 04:20 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 04:20 PM IST
सार

गाजियाबाद में नगर की एक कॉलोनी से 20 महीने पहले लापता हुई 25 वर्षीय युवती बुधवार को पड़ोसी जनपद मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव उपल्हैड़ा में एक कमरे में बंधक मिली। एक फेरी वाले ने युवती को पहचानकर परिजनों को सूचना दी थी।

विज्ञापन
Girl missing for 20 months found hostage in Meerut village accused of exploitation and preparation for sale on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद में नगर की एक कॉलोनी से 20 महीने पहले लापता हुई 25 वर्षीय युवती बुधवार को पड़ोसी जनपद मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव उपल्हैड़ा में एक कमरे में बंधक मिली। एक फेरी वाले ने युवती को पहचानकर परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद मेरठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को मुक्त कराया और मोदीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


परिजनों ने युवती को बंधक बनाकर उसका शोषण करने और बेचने की तैयारी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मौके से तीन लोग फरार हो गए। पीड़ित मां के अनुसार, उनकी बेटी 21 फरवरी 2025 को लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने मोदीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को एक फेरी वाला मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव उपल्हैड़ा पहुंचा था।
विज्ञापन


वहां उसने युवती को उम्मेद पाल के घर में देखा और पहचान लिया। फेरी वाले ने फोन कर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही महिला अपने परिजनों के साथ गांव पहुंच गई। आरोप है कि उम्मेद पाल ने युवती को कमरे में बंधक बनाकर रखा हुआ था। मेरठ पुलिस ने युवती को कमरे से मुक्त कराया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि युवती को बंधक बनाकर उसका शोषण किया जा रहा था और उसे बेचने की तैयारी थी। युवती के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 महीने से मोदीनगर थाने की सीमा से महज छह किलोमीटर दूर कैद में थी 
युवती की मां की तहरीर पर उम्मेद पाल निवासी गांव उपल्हैड़ा, थाना परतापुर, जनपद मेरठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज जा रहा है। मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। - सिद्धार्थ गौतम, एसीपी मोदीनगर

मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही युवती 
रिश्तेदारों के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति कमजोर है। इस कारण वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है। एक रिश्तेदार के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में आरोपी उम्मेद पाल ने बताया कि युवती करीब 10 महीने से उसके पास थी। उसे कमरे में बंद रखा जाता था और बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। आरोप है कि पड़ोसियों को भी युवती के वहां बंधक होने की जानकारी नहीं थी।


सवालों में पुलिस की कार्यप्रणाली
इस प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, युवती जिस गांव में मिली, वह मोदीनगर थाने की सीमा से महज छह किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। रिश्तेदारों का आरोप है कि वे लगातार युवती की तलाश कर रहे थे और कई बार पुलिस से उसे बरामद करने की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed