फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girl misdeed tronica city police arrested five accused

आरोपी का कबूलनामा: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पांच गिरफ्तार; पिस्टल-कारतूस बरामद

Mon, 04 Dec 2023 02:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Dec 2023 02:14 PM IST
सार

गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि 30 नवंबर को ट्रॉनिका थाना क्षेत्र में सुनसान रास्ते पर एक फैक्ट्री में कार्यरत युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर  से मिली सूचना के आधार पर इमरान, जुनैद और चांद को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
girl misdeed tronica city police arrested five accused
पुलिस की गिफ्तर में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने खुलासा कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दो लोग मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों की पहचान इमरान, इमरान, चांद, गोलू, सुल्तान उर्फ काले निवासी खानपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि 30 नवंबर को ट्रॉनिका थाना क्षेत्र में सुनसान रास्ते पर एक फैक्ट्री में कार्यरत युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर  से मिली सूचना के आधार पर इमरान, जुनैद और चांद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि गोलू और सुल्तान बाद में आए थे। जुनैद-इमरान मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए हैं। जिनके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बदमाशों के पास से तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। जुनैद और सुल्तान का भी दुष्कर्म करने का इरादा था। लेकिन इसी बीच एक कार आ गई। जिसको देखकर सभी लोग घबरा गए और युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने स्वीकार किया गुनाह
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर की शाम को खानपुर के जंगलों में दो लड़कियां और एक लड़का खड़े थे। जिनको देखकर मेरे साथी जुनैद ने अन्य साथी बुलाए थे। जिसमें मैंने और मेरे अन्य दो साथियों ने एक लड़की को झाड़ियों में ले जाकर बारी-बारी से बलात्कार किया। मेरे अन्य दो साथियों ने दूसरी लड़की को झाड़ियों में ले जाने की कोशिश। लेकिन तभी वहां पर एक गाड़ी आ गई। हम उसको छोड़कर भाग गए। फिलहाल, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। 

युवती ने बताई आपबीती
युवती का आरोप है कि आरोपियों ने एक के बाद एक उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह अपने घर लौट गई। उसने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डीसीपी विवेक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाने और पुलिस चौकी के पास हुई थी घटना
जिस स्थान पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां से करीब 800 मीटर की दूरी पर ट्रॉनिका सिटी पुलिस चौकी है जबकि डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर थाना है। पुलिस चौकी और थाना नजदीक होने के बाद भी आरोपी इस घटना को अंजाम दे गए। जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वह सुनसान स्थान है। अक्सर पुलिस इस स्थान के पास चेकिंग भी करती है। यह रास्ता दिल्ली की तरफ जाता है।

परिवार में भय का माहौल
युवती अपने घर का खर्च चलाने के लिए फैक्टरी में काम करती है। अक्सर वह इसी रास्ते से आती जाती है। कुछ लोगों ने पीड़िता के परिजनों से इस मामले में बात की तो उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया है। इस घटना के बाद से परिवार में भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed