फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   girl living in the live-in committed suicide in Aditya World City in Kavinagar area of Ghaziabad

Ghaziabad: विवाद के बाद लिव इन में रह रही युवती ने की आत्महत्या, कविनगर क्षेत्र के आदित्य वर्ल्ड सिटी का मामला

Mon, 01 Aug 2022 09:32 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 01 Aug 2022 09:32 PM IST
सार

विशाखा मुजफ्फरनगर के मल्लूपूरा की रहने वाली थी। विशाखा की मुलाकात मोहित से नोएडा में  दो साल पहले हुई थी। मोहित और विशाखा नोएडा में अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते थे। तभी से दोनों साथ रहे रहे थे।

विज्ञापन
girl living in the live-in committed suicide in Aditya World City in Kavinagar area of Ghaziabad
विवाद के बाद युवती ने लगाई फांसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कविनगर क्षेत्र की आदित्य वर्ल्ड सिटी सोसायटी में रविवार रात विशाखा (23) ने फंदा लगाकर जान दे दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से फंदा लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विशाखा दो साल से मोहित नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला कि विशाखा का मोहित से घरेलू विवाद चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि विशाखा मुजफ्फरनगर के मल्लूपूरा की रहने वाली थी। विशाखा की मुलाकात मोहित से नोएडा में  दो साल पहले हुई थी। मोहित और विशाखा नोएडा में अलग-अलग कंपनी में नौकरी करते थे। तभी से दोनों साथ रहे रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाखा पिछले काफी समय से डिप्रेशन में थी।
विज्ञापन


रविवार सुबह मोहित ने विशाखा की चचेरी बहन और मां को फोन कर कहा कि विशाखा डिप्रेशन में है, उससे बात कर लेना। इसके बाद वह ऑफिस चला गया। इसी बीच विशाखा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को विशाखा की बहन सोनी जब फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो विशाखा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्राथमिक जांच में दोनों के बीच विवाद होना सामने आ रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed