{"_id":"62f0eeba2ee2e86d250ca67f","slug":"girl-killed-live-in-partner-after-dispute-in-ghaziabad-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: लिव-इन पार्टनर ने कहा- 'तू चालू औरत है', तो कर दी हत्या, युवती को बैग में शव ले जाते किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: लिव-इन पार्टनर ने कहा- 'तू चालू औरत है', तो कर दी हत्या, युवती को बैग में शव ले जाते किया गिरफ्तार
Mon, 08 Aug 2022 04:38 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 08 Aug 2022 04:38 PM IST
सार
महिला ने बताया कि वह अपने पति दीपक यादव को छोड़कर पिछले 3-4 साल से फिरोज के साथ लिव इन पार्टनरशिप में रह रही थी। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि में प्रीति का फिरोज से जल्दी शादी करने को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
आरोपी महिला और सूटकेस जिसमें शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र में एक युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में रखकर ले जाते समय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि टीला मोड़ पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान एक महिला भारी ट्रॉली बैग खींच कर ले जाती मिली। पुलिस की गाड़ी को देखकर इस महिला ने हड़बड़ा कर सड़क के साइड में जाने की कोशिश की। पुलिस द्वारा शक होने पर चेक किया गया तो ट्रॉली बैग में एक पुरुष का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। पूछताछ पर महिला ने अपना नाम प्रीति शर्मा पत्नी दीपक यादव निवासी फ्लैट नंबर 181 तुलसी निकेतन गाजियाबाद बताया। महिला से शव के विषय में पूछा तो शव अपने लिव-इन रिलेशनशिप पार्टनर फिरोज पुत्र इकबाल निवासी संभल का बताया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि वह अपने पति दीपक यादव को छोड़कर पिछले 3-4 साल से फिरोज के साथ लिव इन पार्टनरशिप में रह रही थी। शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि को प्रीति का फिरोज से जल्दी शादी करने को लेकर विवाद हो गया। फिरोज ने प्रीति से कह दिया कि 'तू तो चालू औरत है। अपने पति की नहीं हुई तो मेरी क्या होगी।' इस बात पर प्रीति ने घर में रखे उस्तरे से फिरोज का गला काट दिया।
महिला ने बताया कि सात अगस्त को दिन में प्रीति दिल्ली के सीलमपुर से एक ट्रॉली बैग खरीद कर लाई। बीती रात प्रीति फिरोज के शव को ट्रॉली बैग में रखकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन में रखने जा रही थी जब पुलिस ने पकड़ लिया। फिरोज दिल्ली में नाई का काम करता था।