फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl dies after falling from scooter due to sudden braking

Ghaziabad News: अचानक ब्रेक लगने से स्कूटी से गिरकर युवती की हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after falling from scooter due to sudden braking
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र के लाल कुआं के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक ब्रेक लगाने पर असंतुलित होकर स्कूटी पर पीछे बैठी ईशा झा सड़क पर गिर गईं। हादसे में उनकी मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ स्कूटी से दादरी की ओर जा रही थीं।
विज्ञापन

एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि महिंद्रा एंक्लेव निवासी प्रदीप झा अपनी बेटी ईशा झा के साथ स्कूटी से छपरौला दादरी की ओर जा रहे थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि जैसे ही वह लाल कुआं पर केशल धनवंती अस्पताल के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी के सामने एक वाहन आ गया। जिस कारण उन्हें स्कूटी के ब्रेक लगाने पड़े। ऐसे में स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और बेटी गिर गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वाहन की टकर से रिक्शा चालक की मौत
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में राठी मिल के पास रिक्शा चालक रामकरण (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह हुआ। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि रामकरण क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सेन विहार के रहने वाले थे। घटना स्थल पर जानकारी करने से पता चला कि अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण मौत हो गई। वाहन की पहचान के लिए आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed