{"_id":"64f2aa8eefecf55cf90873d9","slug":"girl-commits-suicide-after-cheated-by-friend-in-live-in-relationship-ghaziabad-news-2023-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहमति संबंध में मिला धोखा: शाकिब... मैंने धर्म बदलने तक की सोची, फिर भी तुम नहीं समझे, नोट लिख युवती ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहमति संबंध में मिला धोखा: शाकिब... मैंने धर्म बदलने तक की सोची, फिर भी तुम नहीं समझे, नोट लिख युवती ने दी जान
Sat, 02 Sep 2023 09:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:28 AM IST
सार
गाजियाबाद के वैशाली में गुरुवार देर रात कमरे में 23 साल की जिम रिसेप्शनिस्ट का पंखे से शव लटका मिला। वह गाजीपुर के युवक के साथ रिलेशनशिप में रहती थी। घटना के बाद आरोपी कमरा बंद कर भाग गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने के बाहर शव रख कर हंगामा किया।
विज्ञापन
लिव इन पार्टनर से धोखा मिलने पर युवती ने की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3 में किराए के मकान में लिव इन पार्टनर शाकिब के साथ रहने वाली पिंकी गुप्ता (23) ने बृहस्पतिवार की रात में किसी समय आत्महत्या कर ली। रात 11 बजे पड़ोसियों को उसका शव पंखे से लटकता नजर आया। पुलिस को उसकी डायरी में सुसाइड नोट मिला।
इसमें शाकिब के लिए लिखा है, मैंने धर्म बदलने तक की सोची, फिर भी तुम नहीं समझे, मुझसे अब बर्दाश्त नहीं होता। कौशांबी थाना पुलिस ने पिंकी के भाई शिवम की तहरीर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर शाकिब को गिरफ्तार कर लिया है।
बदायूं निवासी राजू गुप्ता की बड़ी बेटी पिंकी और गाजीपुर के मुस्तफा के बेटे शाकिब के बीच साढ़े चार साल से दोस्ती थी। चार साल से दोनों लिव इन में इसी मकान में रह रहे थे। पिंकी जिम में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी।
विज्ञापन
उसी जिम में शाकिब भी कर्मचारी था। जिम में ही दोनों में नजदीकी बनी और फिर साथ रहने का फैसला किया। शिवम ने बताया कि शाकिब, उसके पिता और बहनें पिंकी को प्रताड़ित करते थे। मुस्तफा कहता था, तू आत्महत्या कर ले और मेरे बेटे को छोड़ दे।

बहन ने फोन पर कई बार अपनी पीड़ा जाहिर की। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या से पहले पिंकी की शाकिब से फोन पर बात हुई थी। माना जा रहा है कि उसने कुछ ऐसा कहा जिससे पिंकी आत्महत्या पर मजबूर हुई।
लव जिहाद का मामला बताकर लगाया जाम
पिंकी के परिजनों ने कौशांबी थाने के बाहर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मामला आत्महत्या का नहीं, हत्या का है। आरोप लगाया कि शाकिब ने हत्या करके शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया है।
पिंकी के परिजनों ने कौशांबी थाने के बाहर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मामला आत्महत्या का नहीं, हत्या का है। आरोप लगाया कि शाकिब ने हत्या करके शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया है।
पिंकी की मां ने कहा, शाकिब को फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि उसकी जैसी सोच वाले लोगों को सबक मिले। इसी दौरान वहां हिंदू संगठनों के लोग पहुंच गए।
उन्होंने मामला लव जेहाद का बताया और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। ढाई घंटे हंगामा चला। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस पर लोग शांत हुए।