फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl commits suicide after being cheated by live in partner in Ghaziabad

लिव इन पार्टनर से मिला धोखा: खुद पर शर्म आती है... गुड बाय शाकिब, पिंकी ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Sat, 02 Sep 2023 09:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Sep 2023 09:39 AM IST
सार

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3 में किराए के मकान में लिव इन पार्टनर शाकिब के साथ रहने वाली पिंकी गुप्ता (23) ने बृहस्पतिवार की रात में किसी समय आत्महत्या कर ली। रात 11 बजे पड़ोसियों को उसका शव पंखे से लटकता नजर आया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तर कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Girl commits suicide after being cheated by live in partner in Ghaziabad
लिव इन पार्टनर से धोखा मिलने पर युवती ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के वैशाली में गुरुवार देर रात कमरे में 23 साल की जिम रिसेप्शनिस्ट का पंखे से शव लटका मिला। वह गाजीपुर के युवक के साथ रिलेशनशिप में रहती थी। घटना के बाद आरोपी कमरा बंद कर भाग गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने के बाहर शव रख कर हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शव अंतिम संस्कार के लिए भेजा।
विज्ञापन


वैशाली में रहने वाली युवती जिम में रिसेप्शनिस्ट थी। वहां दिल्ली गाजीपुर के युवक से उसकी जान पहचान हो गई थी। दोनों 4 साल से वैशाली में एक साथ किराए के कमरे में रहते थे। बृहस्पतिवार रात दोनों। ने एक साथ खाना खाया था। इस बीच युवक कमरे को बंद कर बाहर चला गया। 
विज्ञापन


देर रात में पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी। कमरे में युवती पंखे से लटकी हुई थी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मौके से एक डायरी और युवती का फोन मिला है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद थाने पहुंच कर पुलिस को युवक के खिलाफ युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दी। कौशांबी पुलिस ने यूपी के भाई की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।  शाकिब को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

शादी नहीं करना चाहता था

पूछताछ में शाकिब ने खुलासा किया है कि पिंकी उससे शादी करना चाहती थी, जबकि वह उसके दोस्त की तरह साथ रहना चाहता था। इससे वह तनाव में थी। उसे काफी समझाया लेकिन उसने जिद नहीं छोड़ी। इसी तनाव में उसने जान दे दी।

खुद पर शर्म आती है... गुड बाय शाकिब
पिंकी ने सुसाइड नोट में लिखा है, मुझे खुद पर शर्म आती है। तुम्हारे लिए तुम से और खुद से लड़ रही थी। लोगों ने मुझे बहुत समझाया लेकिन तुम्हारे आगे मुझे कुछ दिखाई नहीं दिया। मैंने अपना धर्म तक बदलने की सोची। तुम्हारी हर चीज स्वीकार करने की सोची। यही सोचती रही कि कैसे भी ये बंदा बस मेरा हो जाए, लेकिन तुम फिर भी नहीं समझे। मुझसे यह सब अब बर्दाश्त नहीं होता... गुड बाय शाकिब।

दरअसल, बदायूं निवासी राजू गुप्ता की बड़ी बेटी पिंकी और गाजीपुर के मुस्तफा के बेटे शाकिब के बीच साढ़े चार साल से दोस्ती थी। चार साल से दोनों लिव इन में इसी मकान में रह रहे थे। पिंकी जिम में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थी। 

उसी जिम में शाकिब भी कर्मचारी था। जिम में ही दोनों में नजदीकी बनी और फिर साथ रहने का फैसला किया। शिवम ने बताया कि शाकिब, उसके पिता और बहनें पिंकी को प्रताड़ित करते थे। मुस्तफा कहता था, तू आत्महत्या कर ले और मेरे बेटे को छोड़ दे।

लव जिहाद का मामला बताकर लगाया जाम
पिंकी के परिजनों ने कौशांबी थाने के बाहर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि मामला आत्महत्या का नहीं, हत्या का है। आरोप लगाया कि शाकिब ने हत्या करके शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया है। 

पिंकी की मां ने कहा, शाकिब को फांसी की सजा होनी चाहिए ताकि उसकी जैसी सोच वाले लोगों को सबक मिले। इसी दौरान वहां हिंदू संगठनों के लोग पहुंच गए। 

 

उन्होंने मामला लव जेहाद का बताया और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। ढाई घंटे हंगामा चला। पुलिस अफसरों ने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस पर लोग शांत हुए।

 

आरोपी को जेल भेजा
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। शाकिब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed