फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl beaten to death on suspicion of theft in Ghaziabad accused beat up two sisters overnight

जेवर चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या: गाजियाबाद में दो बहनों को रातभर पीटा, शमिना के मरने पर थमा दरिंदों का हाथ

Wed, 21 Jun 2023 09:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Jun 2023 09:21 PM IST
सार

सानिया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी नहीं की थी, लेकिन उन पर शक होने की वजह से रमेश और उसके परिवार के लोगों ने उन्हें रातभर पीटा। शमिना की मौत हो जाने के बाद ही उन्होंने पीटना बंद किया।

विज्ञापन
Girl beaten to death on suspicion of theft in Ghaziabad accused beat up two sisters overnight
इसी बेड पर दी गई थी सानिया को यातनाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार में रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में सहारनपुर से आईं दो बहनों शमिना (23) और सानिया (30) को पांच लाख के गहने चोरी करने के शक में बेरहमी से पीटा गया। मंगलवार को रातभर की गई पिटाई से शमिना की मौत हो गई। पड़ोसियों ने बुधवार की सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। सानिया ने आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

19 जून को रमेश और हिना के छह साल के बेटे अभिषेक का जन्मदिन समारोह था। इसमें सहारनपुर के इंद्रापुर से हिना के भाई शाहरुख की पत्नी सानिया और साली शमिना भी आई थीं। सभी रिश्तेदारों के चले जाने पर जब घर से पांच लाख के गहने गायब मिले तो रमेश और हिना ने सभी को वापस बुलाया। उनसे खुद ही पूछताछ की। सानिया और शमिना पर शक होने पर उन्हें रोक लिया। बाकी सभी रिश्तेदारों को जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सानिया ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी नहीं की थी, लेकिन उन पर शक होने की वजह से रमेश और उसके परिवार के लोगों ने उन्हें रातभर पीटा। शमिना की मौत हो जाने के बाद ही उन्होंने पीटना बंद किया। रातभर शोर-शराबा सुनते रहे पड़ोसियों ने बुधवार सुबह पुलिस को बुलाया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रमेश अंबाला में कपड़ों की ठेली लगाता है। 15 साल पहले रमेश ने सहारनपुर के इंद्रापुर निवासी हिना से शादी की थी। सानिया ने रमेश, उसकी पत्नी हिना, बेटा सन्नी, दोस्त हिमांशु, साढ़ू नौशाद व माजिद, रिश्तेदार ईशान उर्फ जीशान, रूखसार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कपड़े बदले और साफ किया खून
शमिना की मौत होने पर आरोपियों ने हत्या के साक्ष्य छिपाने के लिए उसके खून से लथपथ कपड़ों को बदल दिया। मौके से खून भी साफ किया। डरी सहमी सानिया और रिश्तेदारों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed