फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl assaulted, video went viral and rape threat

Ghaziabad News: युवती से मारपीट, वीडियो वायरल व दुष्कर्म की दी धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Girl assaulted, video went viral and rape threat
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र के हैबिटेट सेंटर में मेहंदी लगवाने आई दिल्ली की युवती से एक युवक ने मारपीट व गाली-गलौज कर दुष्कर्म करने की धमकी दी। आरोपी युवक पूर्व परिचित है। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने अगले दिन घर जाकर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस गाड़ी नंबर से आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि वह कुलदीप गुप्ता नाम के युवक को चार साल से जानती थी। पिछले कुछ दिन से उन्होंने कुलदीप से बात करना बंद कर दिया। 13 सितंबर को वह अपनी एक सहेली और दोस्त के साथ हैबिटेट सेंटर में मेहंदी लगवाने आई थीं। आरोप है कि कुलदीप वहां गाड़ी में दो युवकों को लेकर पहुंचा और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने के लिए मारपीट करने लगा। उन्होंने और दोस्तों ने विरोध किया तो आराेपी गाड़ी लेकर भाग गया। उसके बाद 14 और 16 सितंबर को आरोपी उनके घर पहुंचा था। वहां उन्हें पुरानी फोटो व वीडियो दिखाकर वायरल और दुष्कर्म करने की धमकी दी। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि हैबिटेट सेंटर के पास की घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी। गाड़ी नंबर से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed