फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Girl and YouTuber conspire to implicate brother in rape case

Ghaziabad News: भाई को दुष्कर्म के केस में फंसाने को युवती और यूट्यूबर ने रची साजिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:28 PM IST
विज्ञापन
Girl and YouTuber conspire to implicate brother in rape case
गाजियाबाद। चचेरे भाई को दुष्कर्म के केस में फंसाने के लिए साजिश रचने वाली युवती और उसका साथ देने वाले यूट्यूबर को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ी गई युवती और उसके दोस्त ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए फर्जी वीडियो बनाई और वायरल कर दिया। जबकि प्रार्थना पत्र और वीडियो छह दिन बाद ट्वीट किया। जांच पड़ताल में सामने आया कि यूट्यूबर दोस्त ने ही उसके चचेरे भाई से रुपये एंठने के लिए साजिश रची थी।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मसूरी थाना पुलिस को एक वीडियो दो दिसंबर को प्राप्त हुआ। इसमें एक युवती अपने चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो में दिखने वाली युवती ने 28 नवंबर को अपने चाचा और उसके बेटे पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आठ दिसंबर को युवती का वीडियो और एक प्रार्थना पत्र ट्वीट किया गया। ट्वीट करने के दौरान युवती ने दुष्कर्म की घटना आठ दिसंबर और शिकायती पत्र पर भी यही तारीख दर्शाया। जबकि दो दिसंबर को उसका वीडियो और शिकायती पत्र वायरल हो चुका था। पुलिस को शक हुआ तो युवती को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इसके बाद यूट्यूबर सरताज निवासी पप्पू कालोनी थाना शालीमार गार्डन को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सरताज के मोबाइल में दुष्कर्म के आरोप का टाइप हुआ लेटर, जो युवती को भेजा गया। व्हाट्सएप पर फर्जी वीडियो बनाकर भेजने की बात और युवती द्वारा चचेरे भाई से फर्जी मुकदमे की एवज में रुपये एंठने की बात व्हाट्सएप चैट से उजागर हुई। वीडियो और शिकायती पत्र वायरल होने के बाद चचेरे भाई के पिता ने युवती और यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती और सरताज को जेल भेज दिया है। सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि यूट्यूबर के खिलाफ साहिबाबाद और शालीमार गार्डन थाना में भी मारपीट और धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed