फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gherry outpost against the builder

बिल्डर के खिलाफ चौकी घेरी

Mon, 22 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम Updated Mon, 22 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Gherry outpost against the builder
बिल्डर के ‌खिलाफ हर्षा मॉल के दुकानदारों ने चौकी का घेराव किया - फोटो : अमर उजाला
नीति खंड स्थित हर्षा मॉल के दुकानदारों ने रविवार को बिल्डर की मनमानी और पुलिस की लापरवाही के खिलाफ नीति खंड चौकी का घेराव किया। व्यापारी अब इस मामले में एसएसपी का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


इंदिरापुरम के हर्षा सिटी कंपाउंड के व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मॉल की हालत बेहद खराब है। सभी दुकानदार हजारों रुपये मेंटेनेंस देते हैं। इसके बावजूद न तो मॉल में सफाई है न ही अन्य सुविधाएं।
विज्ञापन


सीवर का पानी मॉल के अंदर घुस आया है। इसकी शिकायत जब वह पिछले सप्ताह बिल्डर से करने गए तो बाउसरों ने महिला दुकानदारों के साथ बदसलूकी की थी। शिकायत पर चौकी प्रभारी ने आश्वासन दिया कि बिल्डर से बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जब महिलाएं बिल्डर से बैठक करने चौकी पहुंचीं तो चौकी पर एक भी पुलिसकर्मी नहीं था। महिला दुकानदारों ने चौकी इंचार्ज को फोन किया तो उन्होंने चौकी आने से ही मना कर दिया।

इससे गुस्साई महिलाओं और व्यापारियों ने पुलिस और बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में समस्या समाधान नहीं होता तो वे एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे।


इस दौरान प्रियंका राणा, संजीव दीक्षित, शशांक शेखर, विकास डागर आदि कारोबारी मौजूद रहे। इंदिरापुरम एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed