फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

रिटायर्ड मेजर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पर लगाया अभद्रता का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
रिटायर्ड मेजर ने मेनका गांधी पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

कौशांबी। अंतरिक्ष अपार्टमेंट एओए के महासचिव और सेवानिवृत्त मेजर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। सोसायटी में ही रह रही एक महिला के साथ चल रहे विवाद के बाद सांसद ने मेजर को फोन किया था। सोसायटी में रहने वाली आशमां पीएफए की सदस्य हैं। उन्होंने मेजर पर कुत्ते को पीटने का आरोप लगाया है।
सेवानिवृत्त मेजर सरस त्रिपाठी ने कहा कि महिला की शिकायत पर बिना किसी जांच पड़ताल के सांसद ने उन्हें फोन किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मेजर ने पीएम और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मामले की शिकायत की है। मेजर ने बातचीत का ऑडियो और अपना वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया है। सेक्रेटरी का यह भी आरोप है कि बिना सत्यता की जांच किए मेनका गांधी एक ऐसी महिला का साथ दे रही हैं, जिस पर पिछले कई वर्षों सोसायटी मेंटेनेंस शुल्क लंबित है। इस मामले में कारवां पदाधिकारियों ने अपनी ओर से गाजियाबाद के सभी अधिकारियों को शिकायत की है। सरस त्रिपाठी ने कहा कि उनकी सोसायटी में कुछ दिन पहले 24 लोगों को नोटिस जारी किया था। इन लोगों ने लंबे समय से अपना मेंटेनेंस शुल्क जमा नहीं किया था। इनमें सभी ने मेंटेनेंस जमा कर दिया है। केवल चार लोग बाकी हैं। इसमें पहले फ्लोर पर रहने वाली आशमां भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस से बचने के लिए वह पिछले कुछ दिनों से एओए के ऊपर तरह-तरह के आरोप लगा रही हैं। वहीं दूसरी ओर पीएफए सदस्य आशमां का कहना है कि सेवानिवृत्त मेजर उन पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कुत्ते की पिटाई की है। उसकी फोटो मेरे पास है और उन्होंने मेरे बेडरूम की ओर अपनी बालकनी में सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को आई थी मेनका गांधी की कॉल
बुधवार दिन में मेनका गांधी का सरस त्रिपाठी के पास फोन आया था। सरस त्रिपाठी का कहना है कि सांसद ने बिना जांच किए उन पर आशमां के कुत्ते को पीटने का आरोप लगाया है। जब उन्होंने आरोपों से इनकार किया तो सांसद ने महिला के बेडरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की बात कही जबकि सीसीटीवी कॉमन एरिया में लगा है और जो कई दिन पहले ही बंद कर दिया गया था। सरस त्रिपाठी ने कहा कि वह शुरू में कॉल रिकॉर्ड नहीं कर पाए, जिसमें उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कारवां अध्यक्ष ने की अधिकारियों से शिकायत
इस मामले में कौशांबी अपार्टमेंट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (कारवां) के अध्यक्ष विनय मित्तल ने रिटायर्ड अधिकारी के साथ मेनका गांधी द्वारा किये गए बर्ताव के खिलाफ पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य आला अफसरों से शिकायत की है। वह इस पूरे मामले में एओए के साथ खड़े हैं।

लिखित शिकायत नहीं आई है : थाना प्रभारी
मामला हमारे संज्ञान में है लेकिन अभी तक कोई लिखित शिकायत हमें नहीं दी गई है। मौखिक शिकायत पर पुलिस सोसायटी में गयी थी। लिखित शिकायत आती है तो जांच आगे की कार्रवाई की जाएगी। सचिन मलिक, कौशांबी थाना प्रभारी
......................................................
निशा ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed