फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

फोन कर बुलाया फिर रस्सी से गला दबाकर दोस्त की हत्या की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
फोन कर बुलाया फिर रस्सी से गला दबाकर दोस्त की हत्या की
विज्ञापन

लोनी। अशोक विहार कॉलोनी स्थित खाली मैदान में फरियाद (25) की रस्सी से गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी दोस्त को पुलिस ने पूर्वी मुस्तफाबाद कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक वर्ष पूर्व बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए यह कदम उठाया।
लोनी सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि फरियाद की हत्या करने वाले आरोपी दोस्त अय्यूब अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब एक साल पहले फरियाद ने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी। फरियाद और उसके दो साथियों पर चोरी का आरोप लगाया था। घटना के कुछ दिनों बाद दोनों पक्षों में फैसला हुआ था। फैसला होने के बाद भी आरोपी फरियाद की हत्या करना चाहता था। आरोपी ने मंगलवार शाम फरियाद को फोन कर बहाने से अशोक विहार कॉलोनी निठोरा रोड पर बुलाया। कुछ देर तक दोनों आपस में बात करने लगे। तभी मौका पाकर आरोपी ने फरियाद के गले में रस्सी डालकर गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शव व रस्सी को मैदान में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी फरियाद का फोन भी अपने साथ ले गया। ताकि किसी को पता न चले कि उसने फोन कर उसे बुलाया है। हत्या के बाद वह अपने परिवार में चला गया था। सीओ ने बताया कि आरोपी घटना से पहले भी फरियाद से मिलता रहता था। दोनों फोन पर भी बातें करते थे।
विज्ञापन

ठीक एक साल बाद उतारा मौत के घाट
आरोपी ने बताया कि 15 फरवरी 2021 को बहन के साथ हुई छेड़छाड़ और घर में चोरी होने के बाद कुछ लोगों ने फैसला करा दिया था। मामले में पुलिस से शिकायत भी नहीं की गई थी। फैसला होने के बाद भी आरोपी ने ठान लिया था कि ठीक एक साल बाद बहन का बदला लेगा। आरोपी ने हत्या का दिन वहीं चुना। उसने हत्या करने के लिए एक खाली सुनसान मैदान को चुना, जहां उसे कोई आता जाता ना देख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed