{"_id":"61df28156d0b760f3f67ca64","slug":"ghaziyabad-shahibabad-news-gbd232615916","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बोल रहा है बहन की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बोल रहा है बहन की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को पति बुलाने लगा बहन, महिला ने पुलिस से की शिकायत
इंदिरापुरम। एक महिला ने इंजीनियर पति पर बहन बुलाने का आरोप लगाते हुए इंदिरापुरम पुलिस से शिकायत की है। पति के दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति घर में उन्हें बहन की तरह रखता है। विरोध करने पर चुप रहने की धमकी देता है। पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग के लिए मामला महिला थाने भेजा है।
इंदिरापुरम की एक कॉलोनी में महिला परिवार के साथ रहती है। उनकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। पति एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इंजीनियर है। महिला का आरोप है कि पति अब घर में उन्हें बहन की तरह रहने की बात करते हैं। महिला ने जब इसका विरोध किया तो चुप रहने के लिए कहा। महिला ने जब इसकी जानकारी मायके पक्ष को देने के लिए कहा तो उन्हें घर से बाहर निकलने की धमकी दी। बच्चों ने भी पिता को समझाने का प्रयास किया, मगर वह समझने को तैयार नहीं हैं। अब महिला का कहना है कि उन्होंने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध है। इससे परेशान होकर महिला ने बुधवार को इंदिरापुरम थाने में शिकायत देने पहुंची। इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि पति और पत्नी के बीच विवाद को सुलझाने के लिए इनकी काउंसिलिंग की जरूरत है। मामले को महिला थाने भेज दिया गया है।