फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

पश्चिम यूपी के हर जिले से दस-दस ट्रैक्टरों के साथ यूपी गेट पहुंचेंगे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
पश्चिम यूपी के हर जिले से दस-दस ट्रैक्टरों के साथ यूपी गेट पहुंचेंगे किसान
विज्ञापन

साहिबाबाद। तीन कृषि कानूनों की वापसी के एलान के बाद अब न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून बनवाने के लिए भाकियू ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले के किसानों को जिम्मेदारी दी है। रणनीति यह है कि 26 को यूपी गेट पर होने वाली महापंचायत में पंजाब और हरियाणा के अलावा पश्चिमी यूपी के किसानों का शक्ति प्रदर्शन होगा। लिहाजा हर जिले के किसानों को दस-दस ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ यूपी गेट आने का आह्वान किया गया है। वहीं, महापंचायत की तैयारियों को लेकर मंगलवार को किसान नेता राकेश टिकैत ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय की।

भाकियू के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि अभी किसानों के अधिकारों की आधी लड़ाई लड़ी गई है। जबकि इसमें एमएसपी, बिजली अमेंडमेंट बिल, गन्ना बकाया भुगतान, किसानों के फसल की बर्बादी व अन्य मुद्दों पर सरकार से वार्ता होनी है। मगर सरकार 22 जनवरी के बाद से गायब हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से माफी तो मांगी, लेकिन हमारे कई मुद्दों को छोड़ दिया। 26 को होने वाली महापंचायत में किसान बिरादरी फिर से अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हर जिले में किसानों को दस-दस ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ आंदोलन स्थल पर आना है। पंजाब से किसान यूपी गेट के लिए चल दिए हैं। जबकि यूपी के किसान भी 25 नवंबर की रात तक यहां पहुंच जाएंगे। जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि महापंचायत को लेकर आंदोलन मंच को तैयार किया जा रहा है। कटे-फटे तंबुओं को बदलने का काम किया जा रहा है। किसानों के रुकने व महापंचायत में शामिल होने की व्यवस्था में कोई कमी नहीं होगी। इधर, रात में यूपी गेट पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 26 और 29 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed