फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

फार्मूला वन कार रेस में हिस्सा लेने के शौक में साले ने जीजा की दो कारें चुराई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
फार्मूला वन के शौक में साले ने जीजा की चोरी कीं दो कार
विज्ञापन

वसुंधरा। एक युवक को फार्मूला वन रेस में शामिल होने का शौक ऐसा चढ़ा कि उसने अपने जीजा की दो कार चोरी कर ली। पहले कार चोरी करने के बाद साला दूसरी कार खरीदवाने के लिए जीजा के साथ गया था। कुछ दिन बाद वह भी चोरी कर ली। आरोपी दिल्ली की नंबर प्लेट लगाकर रात में प्रैक्टिस करता था। कार बेचकर वह स्पोर्ट्स कार खरीदना चाहता था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देने पर पुलिस को शक हुआ तो मामला पकड़ में आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों कार बरामद कर ली हैं।
वसुंधरा सेक्टर तीन में वरुण पाठक अपने परिवार के साथ रहते हैं। पिछली अप्रैल में उनके घर की पार्किंग से इको स्पोर्ट कार चोरी हो गई थी। इसकी शिकायत इंदिरापुरम थाना पुलिस से की थी। इसके बाद उन्होंने पोलो कार खरीदी। वह अक्तूबर में चोरी हो गई। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस को आसपास या फिर किसी परिचित के होने का शक हुआ। पुलिस को जानकारी मिली कि अक्तूबर में चोरी की कार के साथ एक युवक वसुंधरा लाल बत्ती पर देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू की। पुलिस ने चोरी की कार के साथ एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पुलकित शर्मा निवासी दयालपुर बताया। पता चला कि उसने ही अपने जीजा की कार चोरी की है। उसने पूछताछ में बताया कि इको स्पोर्ट कार भी उसी ने चोरी की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने इको स्पोर्ट कार भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

फार्मूला वन रेस में लेना चाहता था हिस्सा
पुलकित ने बताया कि उसे फार्मूला वन रेस में हिस्सा लेना था। उसके पास महंगी कार की जरूरत थी। महंगी कार खरीदने के लिए अपने जीजा की कार चोरी करने की योजना बनाई। उसने सबसे पहले अपने जीजा की इको स्पोर्ट कार चोरी की। उसने कार चोरी करने से पहले उनके घर जाकर कार की चाबी की छाप ले ली। जिसके बाद कार की नकली चाबी बनाकर उसे चोरी कर लिया। उसके बाद पुलकित ने ही जीजा को पोलो कार खरीदवाई। फिर उसने पोलो की कार की भी नकली चाबी बनवाई। वह 26 अक्तूबर को जीजा के घर कैब से गया। वह घर में अंदर जाने की बजाए कार पार्किंग से चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंबर बदलकर कार से करता था अभ्यास
आरोपी ने कार चोरी करने के बाद उसकी नंबर प्लेट बदल दी। कार पर दिल्ली के नंबर की प्लेट लगाकर उसे चलाने लगा। वह रात में सड़कें खाली होने पर रेस का अभ्यास करता था। वह दोनों कारों को बेचने की फिराक में था। उसने वसुंधरा सेक्टर आठ के पास ही इको स्पोर्ट कार को छुपा रखा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों कारों को बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed