फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

ब्राह्मण समाज से पहले लिया वोट अब दे रहे चोट: सतीश चंद्र मिश्रा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
ब्राह्मण समाज से पहले लिया वोट, अब दे रहे चोट : सतीश मिश्रा
विज्ञापन

साहिबाबाद। भाजपा और सपा ने ब्राह्मण समाज को प्रलोभन देकर पहले वोट लिया और फिर उनको चोट पहुंचाने का काम किया। दोनों ही सरकार में ब्राह्मणों के साथ अत्याचार हुआ। दोनों पार्टी का एक ही चेहरा है। यह बातें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को अर्थला के वृंदावन ग्रीन फार्म में आयोजित प्रबुद्ध विचार गोष्ठी में कहीं।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पूरा देश परेशान है। उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोग ही नहीं दलित समाज के भाई-बहनों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। दलित समाज के लोगों की झोपड़ियां जलाई गईं। उनकी आवाज को दबा दिया गया, लेकिन वह लोग टस से मस नहीं हुए और चट्टान की तरह मायावती के साथ खड़े रहे और आगे भी खड़े रहेंगे। सतीश मिश्रा ने कहा प्रदेश में गुंडाराज फैला है। आदमी से नाम पूछा जाता है वह अपने को ब्राह्मण समाज का कहता है तो गोली मार दी जाती है। रायबरेली में पांच ब्राह्मण युवकों को मारा गया। गोरखपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता को गोली मार दी, क्योंकि वह मुखर थे और ब्राह्मण समाज के थे। प्रयागराज में ब्राह्मण समाज के कई लोगों की हत्या कर दी गई। यही नहीं लखनऊ में घर से उठाकर अपने मां बाप की देखभाल करने वाले युवक को गोली मार दी। उन्होंने कहा कि यह ऐसी सरकार है, जिसने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। इन्होंने वही सब करने का काम किया जो समाजवादी पार्टी ने पहले किया था। सपा सरकार में भी दलित समाज के साथ अत्याचार हुआ। समाजवादी पार्टी में तो लोग मानकर चलते है कि प्रदेश में दंगे फसाद होंगे।
विज्ञापन

किसानों की जमीन हड़पने के लिए लाए हैं तीन कानून
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि किसानों की जमीन हड़पने के लिए तीन कानून लाए गए हैं। किसान बेवजह सड़कों पर नहीं बैठा है। किसान बेवजह संसद को नहीं घेर रहे हैं। यह तीन कृषि कानून ऐसे कानून हैं जो किसानों को आत्महत्या करने के मजबूर कर देंगे। कानूनों के चलते किसानों को ठेके पर जमीन देनी पड़ेगी। जब ठेके पर जमीन देंगे तो उद्योगपति उस पर कब्जा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर के नाम पर लिए हजारों करोड़
सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा रामलला के नाम पर वोट मांगती है। वह रामलला के ठेकेदार बने हुए हैं। ऐसा दिखाते है कि वह ही मंदिर बनवाने का काम कर रहे हैं, लेकिन अब तो वह चेहरा भी सामने आ गया। भाजपा ने राम मंदिर निर्माण के नाम पर देश की जनता से एक दो हजार करोड़ नहीं लाखों करोड़ रुपये इकट्ठा किए। डॉलर में भी पैसा आया। वह पैसा कहां गया। अगर वह रुपये हैं तो मंदिर बनाने में क्यों इस्तेमाल नहीं करते। दस हजार करोड़ रुपये ईट पूजन के बाद फिर से कमा लिए। उन्होंने कहा कि यह खाली राम का नमा लेते हैं। माता सीता का नाम नहीं लेते। हम लोग बचपन से सीता राम करते आ रहे हैं। यह खाली राम कहते है। यह सीता जी को भूल गए। सीता जी का नाम लेना शुरू करें तो इनके लिए परेशानी भी है। जब यह जय श्री राम कहते हैं तो लगता है कि यह युद्ध का उद्घोष कर रहे हैं।

बसपा सरकार ने किया विकास
उन्होंने कहा कि 2007 में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार में विकास की झड़ी लगा दी थी। उस दौरान मायावती ने 28 हजार प्राइमरी स्कूल बनाने का काम किया। पांच-पांच हजार हाईस्कूल और इंटरमीडियट स्कूल बनाए गए। प्रदेश में कई यूनिवर्सिटी बनाई गई। नए जिले बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed