फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

फायरिंग के वीडियो का शौक पूरा करने को छात्र ने चौकी से चुराई रायफल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
फायरिंग के वीडियो का शौक पूरा करने को छात्र ने चौकी से चुराई राइफल
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के करन गेट पुलिस चौकी से दसवीं कक्षा के एक छात्र ने इंसास राइफल चोरी कर ली। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर राइफल बरामद कर ली है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर लोगों के फायरिंग करते हुए वीडियो व फोटो देखकर चोरी करने की ठानी। वह भी ऐसे फोटो खींचना चाहता था। चौकी से रायफल चोरी करके घर में गड्ढ़ा खोदकर उसमें दबा दी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोर तक पहुंची।
करन गेट पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार के मुताबिक चौकी के लिए एक इंसास राइफल आवंटित है। जो सुरक्षित चौकी के एक कमरे में रखी रहती थी। पीसीआर-32 पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जाने के दौरान रायफल ले जाते और ड्यूटी खत्म होने पर कमरे में रख देते थे। लेकिन जब कमरे में राइफल नहीं मिली तो पुलिसकर्मियों से जानकारी की और खोजबीन शुरू की। लेकिन रायफल नहीं मिली। इसके बाद चौकी इंचार्ज ने अज्ञात के खिलाफ साहिबाबाद थाने में इंसास राइफल चोरी होने की तहरीर दी। साहिबाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी दसवीं कक्षा के छात्र आरिस निवासी पसौंडा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से राइफल बरामद हुई है।
विज्ञापन

पहले चाबी चुराई फिर राइफल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी झगड़े के मामले में चौकी पर आया था। इस दौरान तीन से चार बार वह चौकी पर आया। उसने मौका देखकर कमरे में लगे ताले की चाबी चोरी कर ली। इसके बाद दोपहर के समय में चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी एक घटना पर चले गए। तभी पीछे से वह स्कूटी पर आया और राइफल चोरी कर तौलिए में लपेटकर स्कूटी पर लेकर घर ले गया। घर में मिट्टी खोदकर राइफल को छिपा दिया। सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान की और राइफल बरामद की। आरोपी छात्र का कहना है कि कई बार उसने सोशल मीडिया पर लोगों को फायरिंग करते हुए वीडियो व फोटो देखे थे। वह भी ऐसा करना चाहता था। शौक पूरा करने के लिए उसने ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही आई सामने
चौकी से चोरी हुई राइफल ने पुलिस की लापरवाही को उजागर कर दिया है। लोगों का कहना है कि छात्र ने पुलिस चौकी से ही राइफल चोरी कर ले गया। पुलिस बदमाशों को क्या पकड़ेगी जब अपने हथियार की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। गनीमत रही कि पुलिस चोरी हुई रायफल गलत हाथों में नहीं पहुंची।

क्या कहते हैं अधिकारी
चौकी से दसवीं के एक छात्र ने रायफल चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर राइफल बरामद कर ली है। वीडियो फोटो का शौक पूरा करने के लिए ऐसी घटना की है। मामले में एसएचओ साहिबाबाद ने जांच रिपोर्ट बनाकर एसएसपी को भेज दी है। ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed