फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

एसटीपी में सफाई करने उतरे युवक की जान गई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
एसटीपी में सफाई करने
विज्ञापन

उतरे युवक की जान गई
साहिबाबाद। लोनी-भोपुरा रोड स्थित ऑक्सीहोम सोसायटी में शनिवार सुबह एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की सफाई करने उतरे बागपत के घिटौरा गांव निवासी आकाश की मौत हो गई। एसटीपी के अंदर बेहोश होने पर आकाश को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्हें अस्पताल से सूचना मिली और कॉल करने वाले ने जानकारी देकर फोन स्विचऑफ कर लिया। उनका आरोप है कि मेंटेनेंस विभाग के लोग आकाश को अस्पताल में ही छोड़कर भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि मामले में गैर इरादतन हत्या की शिकायत टीला मोड़ थाने में दी है।
घिटौरा गांव निवासी जगदीश ने बताया कि उनका भतीजा आकाश (23) ऑक्सीहोम सोसायटी में नौकरी करता था। जहां उस पर चार साल से एसटीपी को चलाने व सफाई कराने की जिम्मेदार दी थी। वह परिवार को इकलौता बेटा था। उन्होंने बताया कि आकाश रोजाना सुबह घर से ही डयूटी आता-जाता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकला। सुबह 11 बजे उन्हें अस्पताल से सूचना मिली आकाश को चोट लग गई है। उसे दिल्ली के जीटीबी में भर्ती कराया गया है। आकाश के चाचा विनोद का आरोप है कि वह अस्पताल पहुंचे तो मैनेजमेंट की तरफ से वहां कोई पदाधिकारी नहीं था। आकाश को अस्पताल ले जाने के बाद वह सभी भाग गए थे। जगदीश के मुताबिक, आकाश सुबह एसटीपी की सफाई के दौरान प्लांट में उतरा था। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि एसटीपी में सफाई के लिए सेफ्टी उपकरण नहीं दिए गए। जब घटना सुबह आठ बजे की थी तो परिजनों को सूचना 11 बजे करीब क्यों दी गई। उन्होंने ठेकेदार समेत अन्य सहकर्मियों पर लापरवाही बरतने और सैलरी न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सोसायटी में पहुंचने पर नहीं की किसी ने मदद
चाचा विनोद का आरोप है कि जब वह अन्य लोगों के साथ सोसायटी में घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां भी मेंटेनेंस विभाग के लोग नहीं थे। सोसायटी के किसी भी निवासी ने उनकी मदद नहीं की। परिवार के लोग काफी परेशान हुए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद परिजनों ने मैनेजमेंट पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया। टीला मोड़ एसएचओ ओमप्रकाश आर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे चेक करवाउंगा
घर में कुछ पारिवारिक कार्यक्रम था। इससे मैं सोसायटी नहीं जा पाया। प्रबंधन से मालूम हुआ कि एसटीपी में सफाई के दौरान युवक के साथ घटना हुई। सीसीटीवी कैमरे चेक कराने के अलावा अन्य मुद्दों पर मैनेजमेंट के लोगों के बात कर रहा हूं।
- ह्द्रेश अग्रवाल, डायरेक्टर, ऑक्सीहोम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed