फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

सपाइयों का होटल के बाहर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
सपाइयों का होटल के बाहर हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

साहिबाबाद। जिला पंचायत चुनाव अध्यक्ष पद के नामांकन से कुछ घंटे पहले होटल कंट्री इन में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। सपा ने भाजपा के नेताओं पर पार्टी की प्रत्याशी की प्रस्तावक को होटल में बंधक बनाने का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर कार्यकर्ता सुबह करीब 10 बजे होटल में इकट्ठा हो गए। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा, पंडित सुरेंद्र कुमार मुन्नी, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, उपाध्यक्ष मनमोहन गामा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। जिलाध्यक्ष ने प्रस्ताव को गाड़ी में बैठाकर इधर-उधर घुमाने का भी आरोप लगाया। उधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने आरोपों को खारिज किया है।
सपा के जिला उपाध्यक्ष प्रभारी साहिबाबाद मनमोहन गामा ने बताया कि सपा प्रत्याशी नसीमा बेगम की प्रस्तावक रजनी खटीक को पार्टी ने दो दिन पहले ही इसके लिए तैयार किया था। उनका आरोप है कि प्रस्तावक बनने के बाद से पुलिस ने रजनी के घर बार-बार जाकर परेशान करने लगी थी। इसी बीच भाजपा नेताओं को भी रजनी खटीक के बारे में जानकारी हो गई। वह पार्टी के पदाधिकारियों को सूचना देकर साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के होटल कंट्री इन के एक कमरे में ठहर गईं। आरोपों की मानें तो भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने होटल पहुंचकर रजनी के बंधक बना लिया। इस बीच उनके साथ अभद्रता की गई। प्रस्तावक रजनी ने इसकी सूचना जिला अध्यक्ष राशिद मलिक और अन्य पदाधिकारियों को दी तो वह तुरंत हरकत में आ गए। कुछ ही देर में पूर्व विधायक पंडित अमरपाल शर्मा, पंडित सुरेंद्र कुमार मुन्नी, जिलाअध्यक्ष राशिद मलिक, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, मनमोहन झा गामा, पार्षद दल के नेता मोहम्मद कल्लन, विधायक असलम चौधरी, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, राजदेवी, रोहिल युवा, राहुल पंडित , अवतार सिंह काले और अंजू ढकोलिया समेत सैकड़ों कार्यकर्ता होटल में इकट्ठा हो गए। इसके बाद वहां सभी ने भाजपा नेताओं पर प्रस्तावक को बंधक बनाने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए कार्यकर्ता और सभी पदाधिकारी वहीं होटल के मुख्य गेट पर धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। मामले की सूचना लिंक रोड पुलिस को हुई तो आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मनमोहन गामा का आरोप भाजपा नेता उनकी प्रस्तावक को गाड़ी में बैठाकर होटल के पीछे वाले गेट से बाहर ले गए। जिस कार में उन्हें ले गए उस पर भाजपा जिलाध्यक्ष का स्टीकर लगा हुआ था। इसके साथ ही होटल के बाहर मुरादनगर विधायक अजीत पाल के मौजूद रहने का भी वीडियो वायरल हो रहा है। सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि पूरे मामले की सूचना जिला प्रशासन को देने के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष का कहना
भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सपा प्रत्याशी के पास अपना कोई वोट नहीं थी। इससे बचने के लिए पार्टी ने प्रस्तावक को बंधक बनाने का आरोप लगाया है, जो पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है। सपा ने रालोद की वोट भी अपनी बताकर जीत का दावा किया था। यदि किसी ने प्रस्तावक को बंधक बनाया तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में आकर अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी। वहीं, मुरादनगर विधायक की वायरल वीडियो पुरानी प्रतीक हो रही है। जबकि वीडियो में वह सिर्फ होटल के बाहर खड़े हैं। इसमें कोई गलत बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद का कहना
रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में पार्टी ने सपा को समर्थन दिया था। यदि उनकी प्रत्याशी नामांकन जमा करती तो रालोद की तरफ से वोट दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed