फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

पत्नी को मृत बता महिला होमगार्ड से रचाई शादी, दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
पत्नी को मृत बता महिला होमगार्ड से रचाई शादी, दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिंदा पत्नी को मृत बता अयोध्या के व्यक्ति द्वारा महिला होमगार्ड से शादी रचाने का मामला सामने आया है। अब पीड़ित महिला ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
दर्ज रिपोर्ट में महिला होमगार्ड का कहना है कि उसके पति की मौत हो चुकी और उसके दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों की परवरिश के लिए उन्होंने शादी करने का फैसला किया और मैट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन करा दिया। वहां उसकी मुलाकात अयोध्या के हैदरगंज खापरदीह बीकापुर निवासी शिवप्रसाद गुप्ता से हुई। उसने बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसकी सरकारी नौकरी है । इसके अलावा उसका लकड़ी का कारखाना, खेतीबाड़ी और एक ट्रक भी है, जिससे करीब एक लाख रुपये प्रतिमाह की आमदनी होती है। महिला होमगार्ड का कहना है कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए 3 अक्तूबर 2019 को उन्होंने शिवप्रसाद गुप्ता के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद शिवप्रसाद गुप्ता उसी के घर में रहने लगा, जबकि उसने शादी के बाद फ्लैट लेकर देने का वादा किया था। पीड़िता होमगार्ड का कहना है कि इसके बाद शिवप्रसाद गुप्ता फ्लैट लेने के लिए उसका मकान बेचकर रकम देने का दबाव डालने लगा। उसने इनकार किया तो यातनाएं देने लगा। आरोपी ने जबरन एक लेटर लिखवाकर शादी खत्म कर ली और उसे छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद शादीशुदा होने की बात पता चली
पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी कई बार उसके घर आया और जबरन दुष्कर्म किया। बाद में पता चला कि शिवप्रसाद गुप्ता की पहले से दो पत्नियां और तीन बच्चे मौजूद हैं। उसने विरोध किया तो आरोपी हत्या की धमकी देने लगा। थाने में शिकायत देने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने सीओ द्वितीय से गुहार लगाई। सीओ ने कविनगर पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए। कविनगर एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed