{"_id":"5db340c18ebc3e93d56cddf1","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd187188145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन पहले ही दिन धराशायी, जाम में मनी धनतेरस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन पहले ही दिन धराशायी, जाम में मनी धनतेरस
विज्ञापन
रूट डायवर्जन धड़ाम, हर ओर जाम ही जाम
गाजियाबाद। घंटाघर व तुराबनगर में धनतेरस पर खरीदारों की भीड़ के चलते लागू किया गया तीन दिवसीय रूट डायवर्जन शुक्रवार को पहले ही दिन धराशायी हो गया। अंबेडकर रोड व घंटाघर में ट्रैफिक को रोकने के दौरान भीषण जाम लग गया। जिसके चलते हापुड़ रोड व जीटी रोड पर लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
ट्रैफिक पुलिस ने 25 से 27 अक्तूबर तक का डायवर्जन प्लान जारी किया था। जिसके मुताबिक साजन मोड़ से हापुड़ तिराहा, पुराना बस अड्डा से अंबेडकर रोड तथा चौधरी मोड़ रेलवे कट से घंटाघर के बीच भारी वाहन नहीं आ जा सकेंगे। इन रूटों पर कॉमर्शियल वाहन व ऑटो-टेंपो भी नहीं चल सकेंगे। केवल प्राइवेट वाहन आ जा सकेंगे। शुक्रवार से ट्रैफिक डायवर्जन लागू तो कर दिया गया, लेकिन एंट्री प्वाइंट्स पर वाहनों को रोकने के लिए पुलिसकर्मी नहीं दिखे। प्रतिबंधित रूट पर वाहनों के जाने पर पुलिसकर्मी उन्हें हटाते हुए जरूर नजर आए। जिससे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह का कहना है कि जानकारी न होने के कारण पहले दिन लोग प्रतिबंधित रूट पर आ गए, जिसके चलते अव्यवस्था पैदा हुई। शनिवार व रविवार को सख्ती के साथ डायवर्जन का पालन कराया जाएगा।
इनसेट ....
धड़ल्ले से सड़क पर खड़े हुए वाहन
निजी वाहनों को खड़ा करने के लिए रामलीला मैदान, मल्टी लेवल पार्किंग व नेहरू युवा केंद्र पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। साथ ही सड़क पर वाहन खड़ा मिलने पर क्रेन से उठवाने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन, शुक्रवार को घंटाघर व तुराबनगर मार्केट में वाहन धड़ल्ले से सड़क पर खड़े हुए, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
इनसेट ....
अग्निकांड से बचने को नौ स्थानों पर दमकल गाड़ियां
दिवाली पर अग्निकांड से बचाव के लिए प्रशासन ने जिले में 9 स्थानों पर दमकल की गाड़ियां खड़ी करने का फैसला लिया है। अधिकारियों के मुताबिक 25 से 29 अक्तूबर तक अटल चौक वसुंधरा, काला पत्थर रोड, आदित्य मॉल इंदिरापुरम, पुलिस चौक फर्रूखनगर, शनि चौक लाजपत नगर, थाना विजयनगर, रामलीला मैदान घंटाघर, रामलीला मैदान कविनगर, राज चौपला मोदीनगर, थाना मुरादनगर में दमकल गाड़ियां खड़ी होंगी।
इनसेट .....
चौकसी बढ़ाई, संदिग्धों का चेकिंग अभियान शुरू
धनतेरस व दीपावली पर सुरक्षा के लिहाज से जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सभी थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निरंतर गश्त में रहें। सीओ भी सड़क पर रहेंगे। पर्याप्त सुरक्षाबल जनता के बीच हो, इसके लिए दफ्तरों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी फील्ड में उतारा गया है। एसएसपी ने बताया कि धर्मशालाओं, सरायों व होटलों में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। संदिग्ध वाहनों व लोगों की भी तलाशी ली जाएगी।