फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

धनतेरस पर बाजारों में जमकर बरसा धन, उमड़े ग्राहक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
धनतेरस पर बाजार में 500 करोड़ से अधिक की धनवर्षा
विज्ञापन

गाजियाबाद। धनतेरस पर बाजार में जमकर धन बरसा। सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। सबसे ज्यादा रौनक सराफा बाजार में देखने को मिली। सोने और चांदी की चमक ने लोगों को खूब आकर्षित किया। ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट, गिफ्ट आइटम, रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी हुई। धनतेरस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ।
ऑटो बाजार : धनतेरस पर ऑटो सेक्टर गदगद दिखा। सुबह से ही डीलर्स ने शोरूम खोल दिए और वाहनों की बुकिंग और डिलीवरी का सिलसिला शुरू हो गया। देर रात तक वाहनों की डिलीवरी शोरूम से की गई। नियो निसान की जीएम सेल्स रिचा गुप्ता का कहना है अकेले धनतेरस पर ही 125 कारों की बिक्री का अनुमान है। जबकि दिवाली तक यह संख्या और बढ़ेगी। रविवार को भी शोरूम खुलेंगे। टू व्हीलर भी खूब बिके। शिवा बजाज शोरूम के जीएम सतीश सिंह ने बताया कि धनतेरस पर 260 बाइक की बुकिंग हुई। उम्मीद है कि दोनों शोरूम मिलाकर 500 से ज्यादा बाइक की सेल हो जाएगी। जीएस टीवीएस के मालिक प्रमोद गर्ग ने बताया कि धनतेरस और दिवाली पर करीब 800 बाइक की बुकिंग हुई है। दोनों शोरूम से करीब 1500 बाइक व स्कूटी की सेल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सराफा बाजार : सोने के घटते-बढ़ते दामों के बीच धनतेरस पर सराफा बाजार में खूब चमक दिखी। सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि भाव चढ़े हुए हैं फिर भी ग्राहकों ने अपने बजट के मुताबिक सोने-चांदी के सिक्के व ज्वेलरी खरीदे। खासतौर से ब्रांडेड शोरूम में ज्यादा भीड़ रही। वहीं चौपला बाजार, अंबेडकर रोड, विजय नगर, संजय नगर समेत अन्य दुकानों पर भी ग्राहकों ने देर शाम तक खरीदारी की। गिन्नी, चांदी के सिक्के और लक्ष्मी गणेश की बिक्री जमकर हुई। सराफा बाजार ने जिले में लगभग 150 करोड़ का कारोबार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक गुड्स और मोबाइल : इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में भी देर रात तक ग्राहकों का तांता लगा रहा। सीएमएस इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक सीएम सिंह ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में जिले ने 270 करोड़ तक की बिक्री की है। मोबाइल लैपटॉप को जोड़कर यह आंकड़ा 290 करोड़ से ज्यादा बैठेगा। सबसे ज्यादा एलईडी, वाशिंग मशीन और फ्रिज की डिमांड है। लैपटॉप के मुकाबले मोबाइल बाजार जोरों पर रहा। मोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर्स ललित शर्मा का कहना है कि ऑनलाइन से बाजार कड़ी टक्कर ले रहे हैं।
रियल एस्टेट : क्रेडाई के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि मौजूदा समय में अधिकांश बिल्डरों के रेडी टू मूव फ्लैट्स हैं। इसका लाभ मिल रहा है। रियल स्टेट में त्योहार पर 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। राजनगर एक्सटेंशन, क्रॉसिंग, गोविंदपुरम सहित ट्रांस हिंडन क्षेत्र में काफी फ्लैट्स बिके हैं।
बर्तन : धनतेरस पर बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। बर्तन बाजार ने जमकर बिकवाली की। बर्तन कारोबारी रूपेश ने बताया कि करीब 80 से 85 करोड़ का जिले में कारोबार रहने की उम्मीद है। स्टील के बर्तन के अलावा डिजाइनर क्रॉकरी, डिनर सेट, गिलास सेट, मेटल में बोतल सेट को लोगों को खूब पसंद किया।

झाड़ू से लेकर गिफ्ट आइटम तक खूब बिके :
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना लोग शुभ मानते हैं। लक्ष्मी जी की कृपा के लिए लोग झाड़ू खरीदकर ले जाते हैं। इसके अलावा गिफ्ट आइटम, रेडीमेड गारमेंट, मिठाई, किराना बाजार में ग्राहकों की दिन भर भीड़ लगी रही। बिंदल्स के मालिक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि त्योहार से पहले धनतेरस पर भी बाजारों में ग्राहक पहुंचे। शनिवार और दीवाली वाले दिन रविवार को भी बाजार में भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed