फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

जेब पर बढ़ेगा बोझ, अब निगम वसूलेगा वाटर-सीवर यूजर चार्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
जेब पर बढ़ेगा बोझ, अब निगम वसूलेगा वाटर-सीवर यूजर चार्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम ने अब शहर के चार लाख से ज्यादा टैक्स दाताओं पर बोझ डालने की तैयारी कर ली है। नगर निगम अब वाटर और सीवर टैक्स की बजाय यूजर चार्ज वसूलेगा। इसके लिए अब हर घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठान में वाटर मीटर लगाए जाएंगे। सोमवार को होने वाली नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस प्रस्ताव समेत 43 प्रस्ताव पेश होंगे। इनमें हिंडन विहार में बालिकाओं के लिए बनाए गए विद्यालय की इमारत को वेस्ट प्लांट को देने का प्रस्ताव भी शामिल हैं। निगम के कई पार्षद इन प्रस्तावों के विरोध में हैं, ऐसे में कार्यकारिणी समिति की बैठक में सोमवार को हंगामा हो सकता है।
नगर निगम ने घरों के लिए यूजर चार्ज की तीन कैटेगरी तय की गई हैं, जबकि गैस आवासीय प्रतिष्ठानों के लिए आठ कैटेगरी निर्धारित की गई हैं। निगम के प्रस्ताव के मुताबिक अब ऐसे क्षेत्र जिनमें 15 एमएम की पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति होती है वहां 1920 रुपये, 20 एमएम की लाइन वाले क्षेत्र में 5760 रुपये और 25 एमएम की लाइन वाले क्षेत्र में 7680 रुपये प्रति वर्ष वाटर यूजर चार्ज वसूला जाएगा। किराएदारों के लिए 15 एमएम का कनेक्शन दिया जाएगा और उनसे 1536 रुपये प्रतिवर्ष वाटर चार्ज लिया जाएगा। हालांकि वाटर टैक्स भी अस्तित्व में रहेगा। वाटर चार्ज और वाटर टैक्स में से जिसकी रकम ज्यादा होगी, नगर निगम उसी के आधार पर वसूली करेगा। निगम अधिकारियों के मुताबिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औद्योगिक क्षेत्र, रेस्तरां, सिनेमाघर, सरकारी व अर्द्ध सरकारी प्रतिष्ठान, दुकानें आदि के लिए 320 रुपये प्रतिमाह से लेकर 51200 रुपये प्रतिमाह तक वाटर चार्ज तय किया गया है। सबसे ज्यादा भार उद्योगों, रेस्तरां, सिनेमाघर और अन्य बड़े कार्यालयों पर पड़ेगा। घरों और अन्य प्रतिष्ठानों से प्रतिमाह पर्यवेक्षण शुल्क भी वसूला जाएगा। इसका डिटेल प्रस्ताव बनाकर पेश किया गया है।
विज्ञापन

--
बालिकाओं का भविष्य बाद में, निगम स्कूल की इमारत में चलेगा वेस्ट प्लांट
गाजियाबाद। एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रही है, दूसरी तरफ नगर निगम बालिका विद्यालय के लिए बनाई गई बिल्डिंग में कूड़ा निस्तारण केंद्र खोलने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम ने बीते दिनों एक करोड़ की लागत से हिंडन विहार में बालिका विद्यालय की यह बिल्डिंग बनवाई थी, अब इस बिल्डिंग को सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डेमोलिश) वेस्ट के निस्तारण के रूप में किए जाने की योजना बनाई गई है। बालिकाओं को अभी स्कूल की सौगात के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा। हिंडन विहार क्षेत्र के पूर्व पार्षद हाजी अजीमुद्दीन ने पैरवी कर इस क्षेत्र में बालिका विद्यालय निर्माण का प्रस्ताव तैयार कराया था। एक करोड़ के बजट से स्कूल की इमारत बनकर तैयार हो चुकी है, लेकिन इसमें कचरा निस्तारण प्लांट के लिए प्रशासनिक भवन बनाने की तैयारी कर रहा है। निगम अधिकारियों का दावा है कि बालिका विद्यालय के लिए कहीं अन्यंत्र इमारत बना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पार्षद बोले
भाजपा एक तरफ तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, दूसरी तरफ बालिकाओं के स्कूल को प्राइवेट कंपनी को प्रशासनिक भवन के तौर पर देने की तैयारी कर रही है। यह दोहरी नीति नहीं चलेगी। इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी। - मनोज चौधरी, कांग्रेस पार्षद

---
बालिकाओं के विद्यालय की इमारत में किसी दूसरी तरह की गतिविधियां नहीं चलाई जा सकती हैं। निगम चाहे तो सीएंडडी वेस्ट प्लांट के प्रशासनिक भवन के लिए कंपनी बाग में बनी इमारत का एक हिस्सा दे दे। प्रस्ताव का सदन में विरोध किया जाएगा। - हिमांशु मित्तल, भाजपा पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed