{"_id":"5d51b5eb8ebc3e6cc768b682","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd182204658","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की हरी झंडी, शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की हरी झंडी, शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की हरी झंडी, शुरू होगा मधुबन बापूधाम आरओबी निर्माण
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम में प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण अगस्त के अंत से शुरू होगा। रेलवे ने आरओबी के निर्माण के लिए जनरल एप्रूवल ड्रॉइंग (जीएडी) को मंजूरी दे दी है। ऐसे में आरओबी निर्माण की आखिरी रुकावट दूर हो गई है। पहले से ही आरओबी के प्रोजेक्ट को अवस्थापना निधि से मंजूरी मिल चुकी है। आरओबी के निर्माण का जिम्मा सेतु निगम को मिलना लगभग तय हो गया है। आरओबी में ट्रैक के ऊपर अपना वाला भाग रेलवे खुद ही बनाएगा।
जीडीए उपाध्यक्ष ने सेतु निगम को आरओबी के निर्माण का जिम्मा सौंपने की बात कही थी। अगले डेढ़ सप्ताह में निर्माण संबंधी लिखित समझौता होने की संभावना जताई जा रही है। समझौता होते ही सेतु निगम निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू कर देगा। जीडीए की ओर से मधुबन बापूधाम योजना की दिल्ली-मेरठ हाइवे से सीधी कनेक्टिविटी देने के लिए आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। आरओबी के निर्माण के लिए अवस्थापना निधि से 20 करोड़ का बजट पास हो चुका है। इस आरओबी के निर्माण से नॉदर्न पेरिफेरल-वे के जरिए एनएच-9 व दिल्ली-मेरठ हाइवे आपस में जुड़ जाएंगे। साथ ही इससे गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम, शास्त्रीनगर, हरसांव और हापुड़ से आने वाले लोगों को भी लाभ होगा।
आरओबी की 45 मीटर चौड़ाई और 500 मीटर लंबाई है। रेलवे ने पहले आरओबी के ठीक नीचे अंडरपास निर्माण की शर्त लगाई थी, जिसे प्राधिकरण के तकनीकी पहलुओं व अधिक लागत की बात करने से हटा दिया गया। आरओबी के नीचे हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए केवल गेट होगा। अब आरओबी के निर्माण के लिए रेलवे की ओर से जनरल एप्रूवल ड्रॉइंग को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण संबंधी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। आरओबी के निर्माण से जीडीए की मधुबन बापूधाम योजना की दिल्ली-मेरठ हाइवे से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।
विज्ञापन
फ्लाईओवर का काम होगा पूरा, आरओबी का होगा शुरू
सेतु निगम की ओर से राजनगर एक्सटेंशन चौराहा पर बनाए जा रहे दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण आखिरी चरण में है। मेरठ तिराहे की ओर जाने वाले फ्लाईओवर में एप्रोच रोड का काम तेजी से जारी है। आगामी 25 अगस्त से फ्लाईओवर के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में राजनगर एक्सटेंशन फ्लाईओवर का काम खत्म होते ही सेतु निगम मधुबन बापूधाम आरओबी के निर्माण संबंधी काम शुरू कर देगा। फ्लाईओवर साइट से निर्माण संबंधी सामान को शिफ्ट करने के जीडीए की ओर से निर्देश दिए जा चुकेहैं।
कोट...
मधुबन बापूधाम आरओबी के लिए रेलवे ने जनरल एप्रूवल ड्रॉइंग को मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब माह के अंत तक आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - विवेकानंद सिंह, मुख्य अभियंता, जीडीए