{"_id":"5d4485558ebc3e6cde2385a0","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1815284191","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने विधायक और अधिकारियों को बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनगर एक्सटेंशन के निवासियों ने विधायक और अधिकारियों को बताई समस्याएं
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की 10 बड़ी समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय पार्षद और राजनगर एक्सटेंशन के लोग जीडीए अफसरों और विधायक के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि समस्याओं की वजह से रेजिडेंट्स बदहाली में रह रहे हैं। जीडीए वीसी कंचन वर्मा और साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने उन्हें जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया।
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र के पार्षद संजीव त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जीडीए कार्यालय पहुंचकर वीसी कंचन वर्मा और ओएसडी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि राजनगर एक्सटेंशन में सफाई व्यवस्था बदहाल है और जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। देविका स्काइपर्स सोसायटी के पास सड़क टूटी हुई है। बरसात के कारण जलभराव हो जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राजनगर एक्सटेंशन के नालों की सफाई एक बार भी नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि एसजी इंप्रेशन सोसायटी के सामने 45 मीटर चौड़ी रोड दर्शायी गई, लेकिन इसके सामने अब किसान की जमीन है। यहां सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन में कुछ स्थानों पर सर्विस लेन बनाए जाने, नक्शे के मुताबिक सड़कों का निर्माण करनेे, सड़कों से अतिक्रमण हटाने, सामुदायिक सुविधा और धार्मिक गतिविधियों के लिए स्थान दिलाए जाने और ज्यादा ट्रैफिक वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की। पार्षद संजीव त्यागी ने बताया कि विधायक सुनील शर्मा और जीडीए अधिकारियों ने दो दिन में अधिकारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराने का आश्वासन दिया है।