फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

आरडीसी नाले के पास मिला होमगार्ड का शव, हड़कंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
आरडीसी नाले के पास मिला होमगार्ड का शव, हड़कंप
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह आरडीसी नाले के पास 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू की तो मृतक की पहचान होमगार्ड के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
आरडीसी नाले की पुलिया पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे संजय नगर अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। राजनगर सेक्टर-तीन चौकी प्रभारी अरविंद शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान इंदरगढ़ी निवासी शैलेंद्र कुमार (35) के रूप में हुई। मृतक होमगार्ड की नौकरी करता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी मौत अत्यधिक शराब पीने से हुई है।
विज्ञापन

पत्नी से चल रहा केस, ड्यूटी से था नदारद
पुलिस के मुताबिक शैलेंद्र को शराब पीने की लत थी। इसी के चलते 2013 में उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। शैलेंद्र का पत्नी से कोर्ट में केस भी चल रहा था। परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र कुछ दिनों से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से पैसे लेकर रहता था गायब
चौकी इंचार्ज ने बताया कि शैलेंद्र घर से पैसे लेकर दो-तीन दिन तक गायब रहता था। बृहस्पतिवार सुबह भी घर से तीन हजार रुपये लेकर गया था। मौत के बाद उसकी जेब से ढाई सौ रुपये मिले हैं। इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा का कहना है कि परिजन तहरीर देंगे तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed