{"_id":"5d3b54c08ebc3e6d18102d96","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1810599178","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी में जॉब दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलआईसी में जॉब दिलाने के नाम पर पांच लाख ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। पत्नी की एलआईसी में जॉब दिलाने के नाम पर पति से पांच लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। घटना में तीन आरोपी शामिल हैं। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विजयनगर सेक्टर-9 निवासी रविंद्र कुमार नेहरू नगर स्थित विक्सन ऑटो मोबाइल में जॉब करते हैं। रविंद्र कुमार का कहना है कि एलआईसी की जीटी रोड शाखा के डेवलपमेंट अधिकारी राकेश व शारदा का उनकी कंपनी में आना-जाना था। धीरे-धीरे मेलजोल बढ़ा तो घर आना-जाना शुरू हो गया। रविंद्र के मुताबिक, 2014 में राकेश, शारदा व उनकी सहायिका ज्योति घर पर आए। वहां उन्होंने उनकी पत्नी वंदना शर्मा की एलआईसी में जॉब लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि उक्त तीनों ने नौकरी लगवाने की एवज में उनसे पांच लाख रुपये ले लिए। घनिष्ठता बढ़ने के कारण उन्होंने उक्त तीनों पर भरोसा कर उन्हें रुपये दे दिए।
मार्च तक झांसा देते रहे आरोपी
रविंद्र सिंह का आरोप है कि आरोपियों ने न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। वे मार्च 2019 तक प्रलोभन देते रहे। रुपये लौटाने का तगादा करने पर आरोपियों ने मोबाइल बंद कर लिए। किसी तरह दूसरे से नंबर जुटाकर संपर्क साधा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने एसएसपी से गुहार लगाई। विजयनगर इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह का कहना है कि एसएसपी के आदेश के अनुपालन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।