{"_id":"5d3b541a8ebc3e6cfb087c77","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd181049760","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवमय हुआ मेरठ मार्ग, जगह-जगह गूंजा जय-जय भोले नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवमय हुआ मेरठ मार्ग, जगह-जगह गूंजा जय-जय भोले नाथ
विज्ञापन
शिवमय हुआ मेरठ मार्ग, जगह-जगह गूंजा जय भोले नाथ
गाजियाबाद। शहर के रास्तों पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ना शुरू हो गया है। बोल बम के जयकारों के साथ कांवड़िए शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। सुबह और शाम के समय रास्तों का नजारा देखने लायक होता है। बाबा के भक्तों के जयकारों से हाइवे गूंज रहा है। मेरठ के बाद कांवड़िए मोदीनगर से जिले के अंदर प्रवेश करते हैं। मेरठ से गाजियाबाद तक पूरा मार्ग इस वक्त शिवमय हो गया है। बड़ी बात यह है कि कांवड़ यात्रा के लिए न कोई उम्र की सीमा है और न ही कोई जाति का बंधन है। हर कोई कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहा है। लोग जगह-जगह भंडारे लगाकर शिवभक्तों की सेवा में लगे हैं। शुक्रवार को बारिश के कारण मौसम सुहाना रहा। शिवभक्तों को भी राहत रही।
- कंधे पर कांवड़ रख मंजिल की तरफ बढ़ रहा कारवां
शिवभक्त कांवड़ को कंधे पर लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। बाबा की भक्ति के आगे न थकान होती और न ही किसी तरह की कोई परेशानी। रात में शहर की सड़कों का नजारा मन को छू लेने वाला होता है। रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाती कांवड़ सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं, सड़कों के किनारे खड़े होकर लोग इन कांवड़ियों को निहारते हैं। रास्ते में चलने के दौरान कांवड़ियों के साथ अन्य लोग भी जयकारे लगाते चल रहे हैं।
- कांवड़ पर तिरंगा लगाकर भर रहे देश भक्ति का जोश
भगवान शिव के भक्त कांवड़ के साथ तिरंगे को साथ लेकर चल रहे हैं। रोशनी से जगमग तिरंगा हर किसी में एक नया जोश भर रहा है। बोल बम बोल के जयकारों के साथ मां भारती को नमन करते और भारत मां की जय के साथ आगे बढ़ते कांवड़िए राष्ट्र प्रेम का संचार कर रहे हैं। देशभक्ति के गीतों पर थिरकते उनके कदम बताते हैं कि हिंदुस्तानी कदमों में दुश्मन को चेतावनी देने वाला धमाका होता है। देशभक्ति गीत की धुनों पर भी हाइवे पर खूब दिखाई दे रही हैं। युवाओं में अलग सा जोश है।
विज्ञापन
----
- शिविर संचालकों ने संभाली ट्रैफिक की कमान
कांवड़िए की सेवा के लिए जगह-जगह कैंप लगाकर उनके खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा मेडिकल सुविधा के इंतजाम भी किए गए हैं। कैंप लगाने वाले लोगों ने ही हाइवे पर ट्रैफिक की व्यवस्था संभाल रखी है। ट्रैफिक व पुलिस के जवान भी जगह-जगह मौजूद हैं। शिविर में मौजूद लोग व्यवस्था बनाएं हुए हैं। बड़े वाहनों को रूट डायवर्ट कर दिया गया है। जबकि छोटे वाहनों को शिविर में मौजूद लोग खुद निकलवा रहे हैं। कांवड़ यात्रा के कारण लोग स्वयं भी सतर्क होकर वाहन चला रहे हैं, जिससे कोई घटना न हो सके।
- जलभराव के कारण जाम से जूझते रहे लोग
मेरठ रोड पर शुक्रवार को दोपहर में बारिश के कारण हाइवे पर जाम लग गया। वन-वे हाइवे होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद पानी भरने से वाहन फंसे रहे। बड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को निकलवाया गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें शाम तक लगी रहीं। मेरठ से गाजियाबाद एक घंटे का सफर लोगों ने तीन से चार घंटे में पूरा किया।