फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad news

आरडीसी व्हीकल फ्री-जोन से व्यापारियों को बिक्री घटने का सता रहा डर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad news
आरडीसी हुआव्हीकल फ्री-जोन तो व्यापार होगा प्रभावित
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) को व्हीकल फ्री-जोन बनाने की योजना से व्यापारियों को व्यापार प्रभावित होने और बिक्री घटने का डर सता रहा है। प्राधिकरण की योजना पर जब अमर उजाला ने पड़ताल की तो मॉल, शो-रूम संचालक व रेस्टोरेंट संचालकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी। व्यापारियों ने लोगों के पैदल न चलने और सुविधाजनक खरीदारी करने का आदी बताया। जबकि गौड़ मॉल प्रबंधन ने योजना को नुकसान की जगह फायदेमंद बताया।
शोरूम संचालकों व व्यापारियों का अलग-अलग नजरिया जीडीए के आरडीसी में गौड़ मॉल वाली रोड को व्हीकल फ्री-जोन बनाने की योजना पर पारी फेर सकता है। व्हीकल फ्री-जोन के लिए जीडीए बोर्ड बैठक में ले-आउट बदलाव संबंधी प्रस्ताव तो पास हो चुका है, लेकिन काम शुरू होने से पहले दुकान व शो-रूम संचालकों से उनका सुझाव लिया जाना अभी बाकी है। ऐसे में अगर रजामंदी नहीं मिली तो प्राधिकरण की योजना खटाई में पड़ सकती है।
विज्ञापन

बता दें कि जीडीए की योजना आरडीसी में गौड़ मॉल के सामने वाली रोड को व्हीकल फ्री-जोन बनाने और वहां लोगों के खाने-पीने के लिए 16 कियोस्क खोलने की है। वहीं लोगों के पैदल घूमने के साथ 300 लोगों के बैठने के लिए बैंच और प्लेटफार्म विकसित किए जाएंगे। योजना में आरडीसी की गौड़ मॉल रोड के मुख्य एंट्री प्वॉइंट को बैरियर लगाकर बंद करने के साथ वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने की है। दूसरे चरण में बीएसएनएल रोड से सटे विभिन्न कटों पर बैरियर लगाए जाएंगे। गौड़ मॉल के सामने करीब 250 मीटर लंबी रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
1. व्हीकल फ्री-जोन होने से सेल पर और असर पड़ेगा। शहर के लोग एक किमी दूर वाहन खड़ा कर खरीदारी करने के आदी नहीं हैं। - पीयूष गोयल, घड़ी शो-रूम संचालक
2. जीडीए को व्हीकल फ्री-जोन बनाने से पहले आरडीसी में पार्किंग की सुविधा बेहतर करनी होगी। योजना से बिक्री प्रभावित होगी। - चंद्रशेखर, घड़ी शो-रूम मैनेजर
3. योजना से कोई नुकसान नहीं होगा। लोग खुद ही वाहनों की भीड़ से हटकर परिवार के साथ सुकून से घूमना चाहते हैं। योजना से बिक्री बढ़ेगी। - अरविंद कुमार, रेस्टोरेंट मैनेजर

4. शहर के लोग आराम पसंद हैं। वाहन को दूर खड़ा कर खाना खाने या फिर खरीदारी करने का मिजाज नहीं है। इससे व्यापारियों को लाभ की जगह नुकसान होगा। - भुवनेश रहेजा, रेस्टारेंट मालिक
5. व्हीकल फ्री-जोन बनाने की प्राधिकरण की योजना से मॉल को फायदा होगा। लोग आराम से खरीदारी करने के साथ घूम सकेंगे। - राजन वोहरा, मैनेजर, गौड़ मॉल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed