{"_id":"5d223e7c8ebc3e6cfd18844e","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1797859152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचशील सोसायटी में सीओ का घेराव, डीएम और एसएसपी के आवास पहुंचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचशील सोसायटी में सीओ का घेराव, डीएम और एसएसपी के आवास पहुंचे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचशील सोसायटी में सीओ का घेराव, डीएम और एसएसपी के आवास पहुंचे लोग
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की पंचशील प्राइम रोज सोसायटी में लगातार बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं का विरोध कर रहे स्थानीय निवासियों की समस्या सुनने पहुंचे सीओ और इंस्पेक्टर का घेराव किया किया गया। बात बिगड़ती देख इंस्पेक्टर ने एक व्यक्ति को गाड़ी में बैठा लिया, जिसके बाद लोगों का रोष और बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने सीओ को घेर लिया और करीब दो घंटे तक जाने नहीं दिया। पुलिस को बिना कोई हल निकाले वापस लौटना पड़ा। महिलाओं समेत सैकड़ों लोग डीएम और एसएसपी आवास विरोध दर्ज कराने पहुंचे पहुंचे, मुलाकात न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट के आवास पर शिकायत दी।
कविनगर थाना क्षेत्र की पंचशील प्राइम रोज सोसायटी में एक महीने के अंदर कई चोरी की घटनाएं हो गई हैं। जिससे परेशान होकर स्थानीय निवासियों ने कई बार सुरक्षा की गुहार लगाई है। रविवार को सीओ द्वितीय आतिश कुमार लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए सोसायटी में पहुंचे। लोगों ने उन्हें समस्याओं और बिल्डर की मनमानी के बारे में बताया। कहा, बिल्डर तानाशाही पर उतर आया है, इस कारण चोरियां हो रही हैं। प्रत्येक महीने मेंटिनेंस चार्ज के रूप में अच्छे खासे रुपये लिए जाते हैं, फिर भी हम सुरक्षित नहीं हैं। वर्तमान सिक्योरिटी एजेंसी ठीक से काम नहीं कर रही है, लोगों ने उसे हटाकर दूसरी सिक्योरिटी एजेंसी लगाने की मांग की। इसी दौरान कविनगर थाना प्रभारी ने विरोध कर रहे प्रशांत चौधरी नाम के व्यक्ति को उठाकर गाड़ी में बैठा लिया और थाने ले जाने लगे। इसको लेकर लोगों में आक्रोश पनप उठा। लोगों ने सीओ द्वितीय का घेराव कर लिया और उनकी गाड़ी के आगे लेट गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सीओ लोगों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन देते रहे। लोगों ने इंस्पेक्टर पर एक जाति का पक्ष करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक पुलिस उस व्यक्ति को नहीं छोड़ेगी तब तक हंगामा जारी रहेगा। पुलिस ने प्रशांत को छोड़ दिया। समस्या का हल होता न देख सीओ को वापस आना पड़ा। इसके बाद काफी संख्या में रेजीडेंट्स एसएसपी आवास पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसएसपी के न मिलने पर जिलाधिकारी आवास पर पहुंचे। उनके न मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की। सीओ द्वितीय आतिश कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की समस्या सुनने के लिए गए थे। जहां-जहां चोरी हुई हैं, वहां जाकर भी देखा। सोसायटी के अंदर रात को पुलिस गश्त का आश्वासन भी दिया, लेकिन लोगों ने सुना ही नहीं। बिल्डर के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए बोला। लोग अलग-अलग बात कर रहे थे।
- फ्लैट बेचने के लिए लगाए पोस्टर
प्रशांत चौधरी ने बताया कि सोसायटी में 1700 फ्लैट हैं और करीब 8500 लोग रहते हैं। बताया कि बिल्डर की मनमानी के विरोध मे फ्लैट बेचने के पोस्टर लगाए गए हैं। यहां कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। कोई भी घर छोड़कर जाता है तो उसके घर में चोरी हो जाती है। इस सोसायटी का हर व्यक्ति असुरक्षित है।
विज्ञापन
- 50 गार्ड भी नहीं रोक पाते वारदातों को, संदेह के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था
50 गार्ड होने के बाद भी सोसायटी में लगातार चोरी हो रही हैं। पिछले एक महीने में तीन से अधिक चोरियां हो गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े होते हैं। चोरी की घटनाएं होनी नहीं चाहिए। प्रशांत चौधरी ने बताया कि अभी काफी संख्या में सोसायटी के लोग घूमने गए हुए हैं। उनके फ्लैट बंद पड़े हैं, आने के बाद ही पता चलेगा कि कहीं और अधिक वारदातें तो नहीं हुई हैं।