{"_id":"5d1faa2a8ebc3e3c9c05c452","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd1796453188","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी हटाने को कहा तो दो युवकों ने हेड कांस्टेबल को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी हटाने को कहा तो दो युवकों ने हेड कांस्टेबल को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी हटाने को कहा तो दो युवकों ने हेड कांस्टेबल को पीटा
- शराब के नशे में धुत दो युवकों ने सड़क पर खड़ी कर रखी थी कार
- सड़क से कार हटाने को कहा तो आरोपियों ने कर दिया हमला
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात नशे में धुत दो युवकों ने बीच सड़क पर कार खड़ी कर दी। कांस्टेबल ने कार हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने हमला कर दिया। बताया हेडकांस्टेबल टोइंग क्रेन पर तैनात थे। उनके साथियों के साथ भी मारपीट की। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिहानी गेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया पुलिस निवासी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार रात आठ बजे पुराना बस अड्डा पर ट्रैफिक संभाल रहे थे। वह टोइंग क्रेन पर तैनात थे, जिसे जसवंत चला रहे थे। उनके साथ मनोज कुमार और कुंदन सहायक के रूप में मौजूद थे। घूकना निवासी युवक संजय और उसके एक साथी मालीवाड़ा पार्क के पास कार बीच सड़क पर पार्क कर रखी थी। इसके अंदर संजय व उसका दोस्त बैठा था। अनिल से उसे गाड़ी हटाने को कहा तो ध्यान नहीं दिया। जाम लगता देख वह मनोज की मदद से क्त्रस्ेन लगाकर गाड़ी को हटाने लगे। आते ही उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। गाली-गलौज करते हुए मारपीट और वर्दी फाड़ दी। वहां मौजूद कांस्टेबल ने उन्हें बचाया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दूसरा आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। बताया कि संजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।