{"_id":"5d1fa8be8ebc3e3c6f6e2c53","slug":"ghaziyabad-news-ghaziabad-news-gbd179628489","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में लिखा- मेरे शव को संगीता की चिता के साथ जलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट में लिखा- मेरे शव को संगीता की चिता के साथ जलाना
विज्ञापन
फांसी
''पत्नी मुझे प्यार नहीं करती है। अपने पास सोने भी नहीं देती है। मुझे उस पर शक है। फिर भी मैं उसे बहुत प्यार करता हूं। पापा मेरे शव को संगीता के साथ ही जलाना। हमारे शवों का पोस्टमार्टम भी मत कराना। फांसी देने वाले को उसकी आखिरी इच्छा पूरी की जाती है। मेरी भी आखिरी इच्छा पूरी कर देना।'' -प्रदीप ने परिवार की हत्या और आत्महत्या से पहले बच्चों की कापी पर छह पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है।
विज्ञापन
प्रदीप ने सुसाइड नोट में शादी से लेकर अब तक की विस्तार से बात लिखी। लिखा कि शादी के बाद वह काफी बीमार रहती थी। उसका इलाज कराया। उसके बाद बच्चे हुए। उसके रूम में एसी लगवाई, लेकिन उसका बिल मैं भरता हूं। वह मुझे अपने पास सोने भी नहीं देती है। उसकी हर खुशी का मैंने ध्यान रखा, लेकिन मुझे उसकी हरकतों से शक होने लगा है। मैं बेरोजगार हूं, नौकरी की तलाश भी कर रहा हूं। उसके बावजूद वह मेरी कोई बात नहीं मानती है। हमेशा लड़ती रहती है। मैं उसकी हरकतों से तंग आ चुका हूं। मुझे उस पर शक भी है।
विज्ञापन
फिर लिखा कि पापा-मम्मी छोटी बहन रीना की शादी कर देना। अपना ध्यान रखना। क्लेश के कारण मैं तीनों बेटी, पत्नी की हत्या करने के बाद सुबह आत्महत्या कर लूंगा। आखिरी में फिर उसने लिखा की पांचों में से किसी के भी शव का पोस्टमार्टम मत कराना और मेरे शव को संगीता के साथ ही जलाना।
विज्ञापन
कमरे से नहीं मिला जहरीला पदार्थ
पुलिस ने जांच में पता चला कि कमरे में कोई जहरीला पदार्थ, शीशी या रैपर नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना संबंधी कई साक्ष्य जुटाए हैं। कमरे को सील कर दिया गया है, जिससे किसी साक्ष्य को नष्ट न कर दिया जाए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य चीजों की जानकारी होगी।