{"_id":"621297eadabaef075e38e4ba","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd234354157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नई सरकार में दौड़ेगा सिटी फॉरेस्ट टॉय ट्रेन प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नई सरकार में दौड़ेगा सिटी फॉरेस्ट टॉय ट्रेन प्रोजेक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नई सरकार में दौड़ेगा सिटी फॉरेस्ट टॉय ट्रेन प्रोजेक्ट
गाजियाबाद। सिटी फॉरेस्ट में मॉडर्न टॉय ट्रेन प्रोजेक्ट का विस्तृत खाका तैयार हो गया है। प्रोजेक्ट की संशोधित डीपीआर और रेलवे की संस्था कॉफमोव की सर्वे रिपोर्ट शासन में जमा हो गई है। प्रोजेक्ट की लागत और संचालन खर्च का विस्तृत ब्यौरा भी तैयार कर लिया गया है। अब चुनाव आचार संहिता हटने और नई सरकार के आने के बाद प्रोजेक्ट को गति मिलने की संभावना जताई जा रही है।
----
1.60 किमी क्षेत्र में होगा टॉय ट्रेन का संचालन:
150 एकड़ में फैले सिटी फॉरेस्ट के 1.60 किमी क्षेत्र में टॉय ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। टॉय ट्रेन को लगाने और एक साल तक संचालन का जिम्मा रेलवे की संस्था सेंट्रल ऑर्गनाइजेशन फॉर मॉर्डनाइजेशन ऑफ वर्कशॉप (कॉफमोव) के पास होगा। कॉफमोव सिटी फॉरेस्ट में विभिन्न पॉकेटों में टॉय ट्रेन के संचालन का रूट निर्धारित कर दिया है। टॉय ट्रेन के जरिए सिटी फॉरेस्ट में प्रकृति के मनोरम दृश्य का आनंद लिया जा सकेगा। प्रस्तावित टॉय ट्रेन पुराने परंपरागत मॉडल की जगह मॉडर्न लुक की होगी। ट्रेन में कुल पांच कोच होंगे। टॉय ट्रेन के ट्रैक, प्लेटफार्म और दो टनल का निर्माण जीडीए करेगा। अधिकारियों के मुताबिक टॉय ट्रेन का किराया 12 साल से कम उम्र वालों के लिए 40 रुपये और 12 साल से अधिक वालों के लिए 80 रुपये के लगभग होगा। जीडीए उद्यान प्रभारी शशि कुमार भारती ने बताया कि आचार संहिता हटने के बाद प्रोजेक्ट को गति मिलेगी।
सिटी फॉरेस्ट की 24 पॉकेट से होकर गुजरेगी
राजनगर एक्सटेंशन करहेड़ा स्थित सिटी फॉरेस्ट पार्क में छोटी-बड़ी कुल 24 पॉकेट हैं। अलग-अलग पॉकेट में विभिन्न सुविधाएं प्रदान की गई हैं। टॉय ट्रेन सिटी फॉरेस्ट की अधिकांश पॉकेट से होकर जाएंगी। इससे लोग हरियाली, हिंडन नदी और अन्य सुविधाओं का एक साथ नजारा देख सकेंगे। जीडीए की ओर से सिटी फॉरेस्ट की विभिन्न पॉकेट को अलग-अलग फूलों की थीम पर तैयार किया जा रहा है। ऐसे में टॉय ट्रेन से सिटी फॉरेस्ट का नजारा बिल्कुल खास हो जाएगा।
विज्ञापन
---