{"_id":"620e9b0c4287b65dc36ccebb","slug":"ghaziyabad-ghaziabad-news-gbd2342240102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब, पानी भी मयस्सर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब, पानी भी मयस्सर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट खराब, पानी भी मयस्सर नहीं
गाजियाबाद। यूपी का प्रवेशद्वार गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन को दिल्ली की तर्ज पर विकसित करने के लिए कई बार बजट खर्च किया गया। इसके बावजूद दशा नहीं सुधरी। देश के ए श्रेणी के स्टेशनों की सूची में शुमार रेलवे स्टेशन पर परेशानियों की भरमार है। यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई, वाटर एटीएम और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गईं, लेकिन मेंटेनेंस न होने की वजह से अब इनमें से एक भी सुविधा लोगों को नहीं मिल रही। लोगों को प्लेटफार्म तक जाने के लिए सामान सिर पर ले जाना पढ़ रहा है, सस्ते रेट पर यात्रियों को पानी भी मयस्सर नहीं हो रहा है।
---
वाटर एटीएम बंद, महंगा पानी खरीदना बना मजबूरी
महज पांच रुपये प्रति लीटर की दर पर आरओ फिल्टर्ड और ठंडा पानी यात्रियों को उपलब्ध कराने के लिए सभी प्लेटफार्म पर वाटर एटीएम लगाए गए। आईआरसीटीसी की ओर से लगाए गए इन वाटर एटीएम का शुभारंभ स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने फीता काटकर किया था। अब करीब दो साल से यह वाटर एटीएम बंद हैं। यात्रियों को महंगा बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है। अब गर्मी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में पानी की मांग बढ़ जाएगी। वाटर एटीएम बंद होने की वजह से लोगों को स्टॉल से 20 रुपये प्रति लीटर पानी खरीदना पड़ रहा है।
----
वेंडिंग मशीन खराब, टिकट के लिए लंबी कतार
लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए 5 ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगाई गई थीं। इन मशीनों पर रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को कमीशन के आधार पर टिकट बेचने के लिए लगाया गया था। इससे कर्मचारियों को रोजगार मिला तो यात्रियों को टिकट की लंबी लाइनों से निजात मिल गई थी। करीब दो साल से यह टिकट वेंडिंग मशीनें भी खराब पड़ी हैं। यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
---
लिफ्ट खराब, सामान ढोने में हांफ रहे यात्री
दिल्ली यार्ड की ओर बने फुटओवर ब्रिज पर यात्रियों की सहूलियत के लिए करीब तीन साल पहले रेलवे ने लिफ्ट लगाई थी। भारी भरकम सामान लेकर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक आने-जाने में यात्रियों को इससे सहूलियत मिली थी। वहीं, दिव्यांग, बीमार और बुजुर्ग यात्रियों को भी फायदा मिला था। करीब डेढ़ साल से यह लिफ्ट खराब पड़ी है। सरकार का लाखों रुपया बर्बाद तो हुआ ही, यात्रियों की फजीहत भी शुरू हो गई। अब प्लेटफार्म तक सामान ले जाने में उनके पसीने छूट रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्रियों को हो रही है। उन्हें सीढ़ियों से जाना पढ़ रहा है।
----
अधिकारी बोले
वाटर एटीएम का संचालन बंद होने की जानकारी डिविजन स्तर पर भेज दी गई है। लिफ्ट का संचालन बंद होने की जानकारी नहीं है। इलेक्ट्रिकल विंग के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। - कुलदीप त्यागी, स्टेशन अधीक्षक