फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मसूरी तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, रूट में होगा परिर्वतन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मसूरी तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, रूट में होगा परिवर्तन
विज्ञापन

गाजियाबाद। इलेक्ट्रिक बसें अब गोविंदपुरम से आगे डासना-मसूरी तक चलेंगी। परिवहन विभाग दिलशाद गार्डन-गोविंदपुरम रूट को संशोधित कर मसूरी तक बढ़ाएगा। इस संशोधन से आकाश नगर, डासना और मसूरी के लाखों लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्हें शहर में आने के लिए सिर्फ ऑटो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
परिवहन निगम को अब तक 18 इलेक्ट्रिक बसें मिल चुकी हैं। इनमें से 10 बसों का संचालन कौशांबी-मुरादनगर रूट पर होगा। वहीं आठ बसों को दिलशाद गार्डन से मसूरी तक चलाया जाएगा। सिटी बसों के संचालन के लिए गठित एसपीवी (स्पेशल परपज व्हीकल) ने इस रूट को पहले गोविंदपुरम तक निर्धारित किया था। रोडवेज के अधिकारियों का कहना है कि इस रूट की समीक्षा की गई। इस रूट पर न सिर्फ गोविंदपुरम तक बल्कि मसूरी तक सवारियों को सिटी ट्रांसपोर्ट की जरूरत है। ऐसे में अब रूट में संशोधन किया गया है। परिवहन निगम के एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि दिलशाद गार्डन से मसूरी तक अगले सप्ताह से बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

पुराना बस अड्डे से होकर दिलशाद गार्डन तक जाएंगी सिटी बसें
दिलशाद गार्डन से मोहननगर, नया बस अड्डा होकर मसूरी तक जाने वाली बसें पुराना बस अड्डा फ्लाईओवर के ऊपर से होकर नहीं जाएंगी। इन बसों को पहले बस अड्डे के अंदर लाया जाएगा और यहां से फिर गोविंदपुरम और मसूरी तक भेजा जाएगा। इसी तरह वापसी में गोविंदपुरम से पहले इन बसों को पुराने बस अड्डे में लाया जाएगा और यहां से दिलशाद गार्डन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन रूटों पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
रूट दूरी यात्रा का समय
कौशांबी-मुरादनगर 25 किमी 75 मिनट
कौशांबी-एएलटी सेंटर 15 किमी 45 मिनट
दिलशाद गार्डन-मसूरी 22 किमी 55 मिनट
टीला मोड़-नया बस अड्डा 13 किमी 40 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed