फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

बैंक लोन घोटाले के आरोपी लक्ष्य तंवर के पिता और पत्नी के नाम दो करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
बैंक लोन घोटाले के आरोपी लक्ष्य तंवर के पिता और पत्नी के नाम दो करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन

गाजियाबाद। 400 करोड़ के बैंक लोन घोटाले के आरोपी लक्ष्य तंवर की पत्नी और पिता के नाम रजिस्टर्ड दो करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क होगी। शुक्रवार को पुलिस की रिपोर्ट पर एडीएम सिटी विपिन कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक आठ संपत्तियों की कुर्की के आदेश हो चुके हैं, इनमें से केवल तुराबनगर स्थित लक्ष्य और उनके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड करीब एक करोड़ की संपत्ति की कुर्क की गई है। सात मामलों में आदेश के बाद भी अभी तक कुर्की की कार्रवाई नहीं की गई है।
फर्जी कागजात लगाकर बैंक अधिकारियों से मिलीभगत कर करीब 400 करोड़ के बैंक लोन घोटाले के आरोपी लक्ष्य तंवर की चिन्हित संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पुलिस ने गाजियाबाद में चिन्हित करीब आठ संपत्तियों की कुर्की के लिए प्रशासन को फाइल भेजी थी। अब तक चार करोड़ से अधिक संपत्तियों की कुर्की के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक में प्लॉट नंबर 469 ए पर बने दो फ्लोर और छत को कुर्क करने के आदेश जारी किए गए हैं। यह संपत्ति आरोपी लक्ष्य तंवर के पिता अशोक कुमार और पत्नी प्रियंका के नाम पर है। इसकी कीमत दो करोड़ सात लाख आंकी गई है। इसके अलावा लक्ष्य की पत्नी के नाम रचना वैशाली सेक्टर सेक्टर तीन में द्वितीय तल पर बने करीब 90 लाख के फ्लोर की भी कुर्की के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 31 जनवरी को कविनगर सी ब्लॉक में पत्नी प्रियंका के नाम करीब 13 लाख का एक फ्लैट और 184 वर्ग मीटर में बने एक मकान की कुर्की के आदेश प्रशासन की ओर से दिए जा चुके हैं। इसकी कीमत कीमत एक करोड़ तीन लाख रुपये बताई गई है। कुर्की के आदेश के बाद प्रशासन की ओर से तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त किया गया है।
25 जनवरी को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोन माफिया लक्ष्य तंवर और उसके पिता अशोक कुमार की तुराबनगर स्थित एक करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। पुलिस की ओर से गिरोह बंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 14(1) के तहत आरोपी की संपत्ति कुर्क किए जाने की मांग की गई थी। एडीएम सिटी विपिन कुमार ने बताया कि इस मामले में अब तक सात फाइलों की सुनवाई और रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद कुर्की के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि लक्ष्य तंवर पर वर्ष 2012 से बैंकों में साठगांठ कर लोन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के अलग-अलग जगह 31 मामले दर्ज हैं। जबकि उसकी पत्नी प्रियंका के नाम पर सात मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। 13 मामले नगर कोतवाली में दर्ज हैं। लोन माफिया लक्ष्य तंवर फर्जी तरीके से दस्तावेजों के आधार पर लोन लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता था। लक्ष्य तंवर समेत गिरोह के12 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। जिसमें लक्ष्य तंवर, सुनील कुमार, अशोक कुमार, विशेष बहल, दक्ष बग्गा, प्रियदर्शनी, प्रेमचंद, वरुण त्यागी, सूरज कालरा, राजरानी कालरा, रामनाथ मिश्रा, उत्कर्ष कुमार शामिल है। इसमें दो बैंककर्मी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed