फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

तीसरी लहर में 9वीं मौत, 429 मिले संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
तीसरी लहर में 9वीं मौत, 429 मिले संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग ने 9वीं मौत की पुष्टि रविवार को की है। तीसरी लहर में किशोर और 18 वर्षीय युवक की भी मौत हो चुकी है, जबकि पांच मृतकों की उम्र 60 से 81 के बीच बताई गई है। मृतकों में 40 साल की महिला भी है। दो दिन तक संक्रमितों की संख्या कम होने के बाद रविवार को फिर बढ़ गई। जिले में 8076 जांच में 429 मरीजों की पुष्टि हुई है। इस समय कोरोना संक्रमण के 2134 सक्रिय मरीज हैं। 28 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 543 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं।
इलाज के दौरान बुजुर्ग संक्रमित, अस्पताल में मौत
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि मेरठ रोड स्थित कृष्णा नगर सिहानी निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों ने बुजुर्ग को 21 जनवरी को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बुजुर्ग को मधुमेह के साथ ही दिल की बीमारी थी। वह छह महीने पहल पक्षाघात की चपेट में आ गए थे। बुजुर्ग की बीमारियों का इलाज चल रहा था, इस दौरान वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। बुजुर्ग को टीके का कोई डोज नहीं लगा था। संतोष अस्पताल में इलाज के दौरान 29 जनवरी को बुजुर्ग की मौत हो गई। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग की मौत का कारण सांस नहीं ले पाना, कफ और कमजोरी रही।
विज्ञापन

तीसरी लहर में मरने वाले सभी पहले से गंभीर बीमारी से थे ग्रसित
सीएमओ डॉ. भवातोष शंखधार का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर के दौरान जिले में नौ संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें 8 पुरुष और एक महिला है। 23 जनवरी को टीबी संक्रमित एक किशोर की भी मौत हुई है। जबकि महिला और युवक भी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिन में किशोर और महिला समेत नौ संक्रमितों की मौत
मृत्यु - उम्र - क्षेत्र - बीमारी
29 जनवरी- 78 वर्ष बुजुर्ग - कृष्णा नगर - हृदय, मधुमेह और पक्षाघात के बाद सांस लेने में परेशानी
26 जनवरी - 79 वर्ष बुजुर्ग - मसूरी - हृदय व मधुमेह, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
24 जनवरी - 69 वर्ष बुजुर्ग - नंदग्राम - हृदय व मधुमेह की बीमारी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
24 जनवरी - 81 वर्ष बुजुर्ग - वैभव खंड इंदिरापुरम - हृदय व मधुमेह की बीमारी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
23 जनवरी - 17 वर्ष किशोर - मोदीनगर - पूर्व में टीबी, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
22 जनवरी - 40 वर्ष महिला लोनी - हेपेटाइटिस और संक्रमण, कोरोना संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
20 जनवरी - 31 वर्ष युवक डासना - गंभीर टीबी का मरीज - संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
20 जनवरी - 79 वर्ष बुजुर्ग - कविनगर - फेफड़े का कैंसर, संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
16 जनवरी - 55 वर्ष पुरुष मोदीनगर - लिवर में संक्रमण, कोरोना संक्रमित होने पर सांस लेने में परेशानी
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed