फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziyabad

मुरादनगर में छह अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziyabad
मुरादनगर में छह अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड रेल कॉरिडोर से सटे क्षेत्रों में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर बृहस्पतिवार को जीडीए का बुलडोजर चला। प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-दो की प्रभारी व ओएसडी गुंजा सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर 36 हजार वर्ग मीटर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों को ढहा दिया। कार्रवाई में मुरादनगर पाइपलाइन रोड पर दो, भिक्कनपुर, दुहाई शाहपुर रोड, सीकरी खुर्द रोड पर कार्रवाई की गई। साथ ही रावली रोड पर एक व्यावसायिक हॉल को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल के साथ जीडीए और मुरादनगर थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। जीडीए ओएसडी ने लोगों से फ्लैट और प्लॉट खरीदने से पहले पूरी जांच करने की बात कही।
प्रवर्तन जोन-दो प्रभारी गुंजा सिंह ने बताया कि सीकरी खुर्द रोड में संजीवनी स्टेट कॉलोनी में संजीव गर्ग व वेदप्रकाश गर्ग की ओर से 7000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित 15 प्लॉटों पर जारी निर्माण को ढहा दिया गया है। जलालपुर, रघुनाथपुर पाइप लाइन रोड पर खसरा नंबर-157 व 160 पर 3000 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग व निर्माणाधीन धर्मकांटे को ध्वस्त कर दिया। जलालपुर नाले के निकट पाइप लाइन रोड पर संदीप व अक्षय की ओर से 8000 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग की बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया गया।
विज्ञापन

सीकरी खुर्द गांव में नरेंद्र कुमार की ओर से 8000 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग और कोलोनाइजरों के कार्यालय को ध्वस्त किया गया। दुहाई शाहपुर रोड पर चेतन यादव की ओर से 6000 वर्ग मीटर में काटी जा रही अवैध कॉलोनी व उसकी बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया गया। भिक्कनपुर गांव में आरआरटीएस कॉरिडोर के निकट 4000 वर्ग मीटर में अवैध प्लॉटिंग व सड़क निर्माण को ढहा दिया गया। वहीं, आखिर में मुरादनगर रावली रोड पर असलम कुरैशी की ओर से 200 वर्ग मीटर में बनाए जा रहे व्यावसायिक हॉल के निर्माण को सील किया गया। इस मौके पर सहायक अभियंता राकेश कुमार सिंह, अवर अभियंता योगेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार वर्मा, येागेश वर्मा, रामरूप सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed